Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
रायपुर। मुजगहन थाना इलाके में दो सगे भाइयों और उनके दोस्त ने सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने मकान से सोने-चांदी के जेवर और कैश पार कर लिया।मकान की मालिक रानी सिन्हा ने पुलिस को बताया कि 20 सितंबर को सुबह 9 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर बाहर गई थीं। पुलिस जांच में चोरी किया का खुलासा, नकदी व कीमती सामान लेकर फरार हुए आरोपी, क्षेत्र में दहशत का माहौल। दोपहर लगभग 2:50 बजे घर लौटने पर देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर उन्होंने देखा कि कमरे…
बसना: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शताब्दी वर्ष पर विजयादशमी उत्सव और पथ संचलन आयोजित किया बसना । विकासखंड बसना के मंडल भुकेल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने शताब्दी वर्ष के अवसर पर विजयादशमी उत्सव और पथ संचलन का भव्य आयोजन किया। मुख्य अतिथि सुरेश कुमार बारीक ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देश की सुरक्षा संस्कृति की रक्षा और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यवक्ता राम नारायण साहू, जिला प्रचार प्रमुख, ने संघ का संक्षिप्त इतिहास बताते हुए कहा कि विजयादशमी पर्व शक्ति अर्जित करने का पर्व है और…
बसना: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने सेवा पखवाड़ा में आदर्श आवासीय महाविद्यालय में किया स्वच्छता और पौधरोपण बसना। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आदर्श आवासीय महाविद्यालय, लोहराकोट में आयोजित स्वच्छता और पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर महाविद्यालय परिसर में श्रमदान किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण भी किया। इस अवसर पर विधायक ने परिसर की मूलभूत सुविधाओं और इसके सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यह आदर्श आवासीय महाविद्यालय हमारे क्षेत्र के भविष्य का आधार है और शिक्षा के साथ-साथ…
सरायपाली। भारत सरकार की पहल ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत सरायपाली क्षेत्र में चिरायु दल सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। यह अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण स्तर में सुधार करना है। सरायपाली में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के तहत चिरायु दल ने बच्चों को दी स्वास्थ्य व पोषण संबंधी जानकारी। अभियान के अंतर्गत चिरायु दल ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में जाकर विद्यार्थियों…
सेवानिवृत्ति के दिन ही शिक्षक रमेश लाल पटेल को मिला पेंशन भुगतान आदेश बसना । शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बाराडोली के शिक्षक रमेश लाल पटेल के लिए 30 सितम्बर का दिन खास बन गया। सेवानिवृत्ति के अवसर पर ही उन्हें पेंशन भुगतान आदेश (PPO) प्रदान किया गया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में श्री पटेल को पीपीओ सौंपते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ, शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर लंगेह ने कहा कि शिक्षक समाज का पथ प्रदर्शक होता है और विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में उनकी भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रहती है। उन्होंने कहा कि श्री…
सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने मुख्यमंत्री से सरायपाली को जिला बनाने की मांग की सरायपाली। सरायपाली को जिला बनाए जाने की लंबे समय से उठ रही मांग को लेकर अब फिर से हलचल तेज हो गई है। इसी क्रम में सरायपाली विधायक चातुरी नंद ने बुधवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय से मुलाकात कर सरायपाली को जिला घोषित करने की मांग रखी। विधायक नंद ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सरायपाली क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, जनसंख्या और प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए इसे जिला बनाया जाना जरूरी है। सरायपाली विकासखंड विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है और…
महासमुंद।सेवा पखवाड़ा के अवसर पर महासमुंद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद और जिला स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, महासमुंद में इस अवसर पर कुल 55 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में पहुंचे सांसद रूप कुमारी चौधरी ने रक्तदाताओं से बातचीत की और रक्तदान को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक सराहनीय उपलब्धि बताया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि — “रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद को नया जीवन मिलता है, इसलिए सभी लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।” सेवा पखवाड़ा पर रक्तदान…
सरायपाली शिक्षा विकासखंड में बड़ा बदलाव : विवादों में घिरे बीईओ-बीआरसी हटाए गए, टीकमचंद पटेल बने नए बीईओ सरायपाली। लंबे समय से विवादों और शिकायतों से घिरे सरायपाली शिक्षा विकासखंड में आखिरकार बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) प्रकाश चंद्र मांझी और बीआरसी प्रभारी सतीश स्वरूप पटेल को उनके मूल शालाओं में भेज दिया गया है। वहीं, मोहदा शासकीय विद्यालय में पदस्थ टीकमचंद पटेल को नया बीईओ नियुक्त किया गया है। नई व्यवस्था के तहत बीईओ प्रकाश चंद्र मांझी को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जम्हारी में पदस्थ किया गया है, जबकि बीआरसी प्रभारी सतीश स्वरूप पटेल…
बसना। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी 2.0 सुधार जनता के लिए नवरात्रि और दिवाली का उपहार है। उन्होंने यह बात मंगलवार को क्षेत्र के पिरदा मंडल स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी और जीएसटी रिफॉर्म कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल बोले – जीएसटी 2.0 जनता के लिए नवरात्रि और दिवाली का उपहार। उन्होंने बताया कि जीएसटी 2.0 का उद्देश्य आम नागरिकों को सीधी राहत देना है। इस सुधार के बाद हेल्थकेयर सामग्री, शैक्षणिक सामग्री, किसान उपयोगी सामान, ऑटोमोबाइल पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पहले से…
सरायपाली। विधायक चातुरी नंद ने कहा कि “शिक्षक समाज की रीढ़ हैं, जिनके बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा है।” उन्होंने कहा कि केवल बच्चों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके भविष्य को संवारने का महत्वपूर्ण कार्य भी करते हैं।विधायक नंद ने अपने गुरु स्व. डॉ. पद्मा डड़सेना को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा और समाजसेवा में जो आदर्श प्रस्तुत किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। इस अवसर पर राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डॉ. अनिल प्रधान सहित अन्य अतिथियों ने भी संबोधन दिया। 51 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मान कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान…
