Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
बसना महाविद्यालय में गांधी जयंती धूमधाम से मनाई गई बसना। स्वर्गीय श्री जयदेव सतपथी शासकीय महाविद्यालय, बसना में गुरुवार को गांधी जयंती बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाई गई। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के साथ-साथ विजयादशमी पर्व के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दिव्य ज्योति मानस मंडली ने रामचरित मानस और भजन की मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं। मंडली के सूत्रधार पुरंदर बंछोर ने स्वयं सेवकों को महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। गायक लिंगराज पटेल ने गांधीजी का प्रिय भजन गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसके…
बसन। जमडी में गांधी जयंती का आयोजन बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में गांव की महिला स्व सहायता समूहों का विशेष योगदान रहा। समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्री मोक्ष प्रधान थे, जिन्होंने गांधीजी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को अपनाने का आह्वान किया। ग्राम जमडी में गांधी जयंती मनाई गई, महिला समूहों का सराहनीय योगदान। इस अवसर पर ग्राम जमडी की महिला स्व सहायता समूह की सभी महिला सदस्य उपस्थित रही जिनमे प्रमुख रूप से —श्रीमती सुनीता लोहा, श्रीमती पुष्पा पटेल, श्रीमती सुमित्रा बारमते , श्रीमती संतरा कुम्भकार, श्रीमती नीरा पटेल,…
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर, बस्तर दशहरा महोत्सव में होंगे शामिल रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 3 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश बीजेपी संगठन और स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शाह इस दौरान विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे। माना जा रहा है कि इस दौरे से बस्तर दशहरा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठेगा। बस्तर की आदिवासी परंपराओं से होंगे रूबरू गृहमंत्री शाह बस्तर दशहरा उत्सव के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मिलेंगे और क्षेत्र की आदिवासी…
रायपुर। विजयादशमी के अवसर पर पूरे छत्तीसगढ़ में दशहरा उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। राजधानी रायपुर के WRS कॉलोनी मैदान में 101 फीट ऊंचे रावण का दहन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रावण दहन के बाद भव्य आतिशबाजी ने उत्सव का आनंद और बढ़ा दिया। दशहरा उत्सव में 98 स्थानों पर रावण दहन किया गया। दुर्ग जिले में इस वर्ष कुल 98 स्थानों पर रावण दहन हुआ, जिनमें से 21 बड़े कार्यक्रम शामिल थे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने 600 जवानों की…
रायपुर। राजधानी के विधानसभा थाना क्षेत्र में अवैध पेट्रोल डीजल कारोबार करने वालों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रिंग रोड नंबर-3 स्थित पिरदा चौक और टेकारी चौक के दो अलग-अलग यार्डों पर छापेमारी कर करीब 44 लाख का ईंधन जब्त किया गया।यह कार्रवाई आईजी अमरेश मिश्रा के निर्देश पर रेंज साइबर थाना की टीम ने की। पुलिस ने मौके से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दोनों मामलों के मास्टरमाइंड सूरज शाह और उमेश साव फरार हो गए। पेट्रोल डीजल चोरी में बड़ा खुलासा, फरार आरोपियों की तलाश जारी। पहला मामला पिरदा चौक का है। यहां सूरज…
महासमुंद।अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुधवार को महासमुंद जिले के शंकराचार्य भवन में वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिलेभर से बड़ी संख्या में वरिष्ठ महिला और पुरुष इस अवसर पर शामिल हुए। सहायक उपकरण और स्वास्थ्य सेवाएँ कार्यक्रम में वरिष्ठजनों को न केवल माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया, बल्कि उनके दैनिक जीवन को आसान बनाने के लिए सहायक उपकरण भी वितरित किए गए। 300 वरिष्ठजनों को छड़ी 100 वरिष्ठजनों को श्रवण यंत्र इसके अलावा व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल, साड़ी व धोती भी प्रदान किए गए।साथ ही, निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच और चश्मा वितरण भी किया…
बसना।आदर्शवादी सेवा समिति बरडीह के तत्वावधान में गुरुवार को गांधी जयंती का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन पिछले 25 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस वर्ष भी गांव सहित आसपास के युवाओं ने गांधी जयंती के अवसर पर नशा न करने और नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण से की गई। इसके साथ ही उपस्थित वृद्धजनों को तिलक लगाकर शाल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। गांधी जयंती पर युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प। मुख्य अतिथि जनपद पंचायत बसना सरपंच संघ अध्यक्ष लखनलाल…
पिथौरा : बिंझवार समाज में माता विंध्यवासिनी की पूजा एवं युवा प्रभाग का गठन पिथौरा। दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को जिला बलौदा बाजार के देवरीराज ग्राम चांदन स्थित बिंझवार समाज सामुदायिक भवन में धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां विंध्यवासिनी देवी की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया। इसके पश्चात् नव कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बिंझवार समाज युवा प्रदेश अध्यक्ष हेमसागर बिंझवार एवं मीडिया प्रभारी संजय बरिहा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों…
बीपीएल राशनकार्ड सूची से अपात्र कार्डधारकों को हटाने की प्रक्रिया शुरू बसना। बीपीएल राशनकार्ड की सूची से अपात्र कार्डधारकों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खाद्य विभाग ने इसके लिए पहले ही सूची जारी कर लोगों से दावा-आपत्तियां आमंत्रित की थीं। बसना ग्रामीण- राशनकार्ड PDF अब जांच की प्रक्रिया जारी है। जिन मामलों में आपत्तियां सही पाई जाएंगी, उनके कार्ड यथावत रहेंगे और वे योजना का लाभ लेते रहेंगे। वहीं, जिन मामलों में आपत्तियां असत्य साबित होंगी, उनके बीपीएल कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी सूची में शामिल हैं…
बसना थाना परिसर में नवरात्र परंपरा अनुसार शस्त्र पूजा का आयोजन बसना । नवरात्र पर्व के अवसर पर बसना थाना परिसर में परंपरागत शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। यह आयोजन सैकड़ों वर्षों से चली आ रही परंपरा का हिस्सा है, जिसमें इस बार सरायपाली एसडीओपी ललिता मेहर, बसना थाना प्रभारी नरेंद्र राठौर एवं थाना स्टाफ ने सामूहिक रूप से भाग लिया। पूजा के दौरान पंडित द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच विशेष रूप से बंदूक और गन जैसे शस्त्रों की विधि-विधान से आराधना की गई। मां दुर्गा का आह्वान कर नकारात्मक शक्तियों से सुरक्षा और समाज में शांति एवं सौहार्द की…
