Author: Ashok Nishad

ग्राम पंचायत कूडेकेल में ग्राम सभा संपन्न — विकास व नशा मुक्ति पर हुई विस्तृत चर्चा बसना। जनपद पंचायत  बसना अंतर्गत ग्राम पंचायत कूडेकेल में आज दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को ग्राम सभा की बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन सरपंच श्री भरत लाल डड़सेना के नेतृत्व में किया गया। ग्राम सभा में विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें नशा मुक्ति, नल-जल योजना, सड़क निर्माण, और ग्रामीण स्वच्छता प्रमुख रहे। बैठक में सचिव श्रीमती गीतांजलि प्रधान, उपसरपंच श्रीमती बिसिया साव (मिलन साव), रोजगार सहायक श्री पवन सिदार, व पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्राम…

Read More

1 थप्पड़ के बदले डबल मर्डर… टाटा सफारी से कुचलकर मार डाला: आरोपी बोला – 5 साल बाद लिया बदला महासमुंद। महासमुंद में एक दिल दहला देने वाला डबल मर्डर सामने आया है। एक थप्पड़ का बदला लेने के लिए आरोपी ने टाटा सफारी से दो दोस्तों को बार-बार कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात शनिवार रात 4 अक्टूबर को एनएच-353 पर खरोरा के पास हुई। मृतकों की पहचान जितेंद्र चंद्राकर (46) और अशोक साहू (50) निवासी बेलसोंडा के रूप में हुई है। जितेंद्र, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के पति थे। पुलिस जांच में पता चला कि…

Read More

टाटा सफारी ने स्कूटी को मारी जबरदस्त टक्कर, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के पति जितेंद्र की मौत महासमुंद जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के पति जितेंद्र चंद्राकर की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा एनएच-353 पर खरोरा के पास सीजीएमएससी दवा केंद्र के सामने हुआ। बताया जा रहा है कि एक टाटा सफारी वाहन ने पीछे से स्कूटी को जबरदस्त टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र चंद्राकर और अशोक साहू स्कूटी से महासमुंद से ग्राम बेलसोंडा लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे खरोरा के पास अचानक तेज रफ्तार टाटा सफारी (CG…

Read More

बालोद में सनसनीखेज वारदात देवर ने की भाभी की हत्या बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां देवर ने अपनी भाभी को शराब पिलाने के बाद शादी करने का दबाव डाला। जब भाभी ने लोकलाज के कारण शादी से इनकार किया, तो आरोपी ने उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने भाभी की लाश के बगल में रातभर कंबल ओढ़कर सोया रहा। घटना का विवरण:मृतका का नाम प्रीति सेमरे (35 वर्ष) है, जो वार्ड क्रमांक-17 दल्लीराजहरा में किराए के मकान में रहती थी। आरोपी अमन कुमार…

Read More

अमित शाह ने महतारी वंदन की 20वीं किस्त ट्रांसफर की जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त के तहत 606.94 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश की 64.94 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे ट्रांसफर की। यह योजना 1 मार्च 2024 से शुरू की गई थी, जिसमें राज्य सरकार हर विवाहित महिला को प्रति माह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। अब तक इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को कुल 12,983.13 करोड़ रुपये का सीधा लाभ मिल चुका है। इस अवसर पर शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री…

Read More

अमित शाह बोले  26 मार्च 2026 से पहले बस्तर नक्सलमुक्त होगा जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि 26 मार्च 2026 से पहले बस्तर पूरी तरह नक्सलमुक्त हो जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने भ्रम फैलाया और नक्सलवाद ने बस्तर को विकास से दूर किया, लेकिन भाजपा शासन में मुफ्त स्वास्थ्य बीमा, 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी और एक माह में 500 से अधिक नक्सलियों का सरेंडर जैसे ठोस कदम उठाए गए हैं। शाह ने कहा कि यदि नक्सल मुक्त गांव बनाए जाते हैं तो हर गांव को विकास के लिए 1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।…

Read More

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ पहुंचे, आज बस्तर दशहरा में होंगे शामिल रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार रात 8 बजे रायपुर पहुंचे। वे फिलहाल रायपुर के एक निजी होटल में ठहरे हैं। शनिवार   को शाह बस्तर के जगदलपुर में आयोजित विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर प्रदेश भाजपा ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, गृह मंत्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत कई मंत्री-विधायक मौजूद रहे। 🔹 नक्सल सरेंडर और राजनीतिक बयानबाजी शाह…

Read More

गांधी जयंती पर शासकीय वल्लभाचार्य महाविद्यालय में हुए विविध कार्यक्रम महासमुंद। शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुंद की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अतिथियों ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनका पालन-पोषण धार्मिक वातावरण में हुआ, जिस पर जैन धर्म और वैष्णव परंपरा का गहरा प्रभाव रहा। अहिंसा, आत्मशुद्धि और…

Read More

पिथौरा : माता-पिता की स्मृति में शासकीय अस्पताल को बेड दान पिथौरा। पिथौरा निवासी लोकनाथ सिन्हा ने अपने माता-पिता स्व. कमला देवी सिन्हा एवं स्व. इंद्रचंद सिन्हा की स्मृति में तथा माता की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को शासकीय अस्पताल पिथौरा में मरीजों की सुविधा के लिए सेमी फ्लावर बेड समर्पित किया। लोकनाथ सिन्हा ने कहा कि उनके माता-पिता ने जीवनभर समाज सेवा और मानव कल्याण को सर्वोपरि रखा। उनकी याद में किया गया यह प्रयास अस्पताल में भर्ती मरीजों को राहत पहुंचाने में सहायक होगा। अस्पताल के प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी तारा अग्रवाल ने इस सहयोग की सराहना…

Read More

रायपुर में पं. धीरेंद्र शास्त्री सुनाएंगे श्री हनुमंत कथा, 4 से 8 अक्टूबर तक अवधपुरी मैदान में भव्य आयोजन रायपुर। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 4 से 8 अक्टूबर तक रायपुर के अवधपुरी मैदान, श्रीनगर रोड, गुढियारी में श्री हनुमंत कथा सुनाएंगे। यह आयोजन स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान और युवा समाजसेवी चंदन बसंत अग्रवाल के नेतृत्व में किया जा रहा है। कथा का प्रसारण संस्कार टीवी, बसंत अग्रवाल के आधिकारिक इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब चैनल पर प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक होगा। वहीं, पं. धीरेंद्र शास्त्री किसी भी दिन सुबह…

Read More