Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
पिथौरा। अंजलि विहार कॉलोनी में सोमवार की शरद पूर्णिमा की रात्रि धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव के रंग में सराबोर रही। यहां पारंपरिक रास गरबा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों ने अपनी नृत्यकला का मनमोहक प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी ने कहा कि अंजलि विहार कॉलोनी में आयोजित यह रास गरबा प्रतियोगिता पूरे क्षेत्र का गौरव बन चुकी है। यहां पारदर्शिता और पारिवारिक माहौल में आयोजन किया जाता है, जिसके कारण रायपुर, ओडिशा और आसपास के जिलों से भी प्रतिभागी हिस्सा लेने आते…
सरायपाली। क्षेत्र के ग्राम बिछिया में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में गांव के ही एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। उसी दौरान विधायक चातुरी नंद गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होकर खोखसा जा रही थीं। हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने तत्काल मानवीय पहल दिखाते हुए अपनी गाड़ी रुकवाई और घायलों की मदद के लिए आगे आईं। विधायक नंद ने बिना किसी देरी के घायल दंपति को अपनी निजी वाहन एवं अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट पुरुषोत्तम पटेल की गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली पहुंचाया। वहां पहुंचते ही उन्होंने चिकित्सकों को तत्काल उपचार…
दलदलसिवनी। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दलदलसिवनी में मंगलवार को सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025-26 के तहत किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय में पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्रीमती सोनल श्रीवास्तव, (व्याख्याता) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सड्डू अपनी टीम सहित उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला दलदलसिवनी के प्रधान पाठक श्रीमती सुनीता देशलहरे, स्थानीय वार्ड पार्षद श्री खेेमलाल सेन, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री अशोक निषाद, सेवानिवृत्त शिक्षक श्री नंदकुमार निषाद एवं शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक शाला दलदलसिवनी के प्राचार्य श्रीमती मीना बंजारें ने…
स्वास्थ्य संयोजक टीम ने मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव से मुलाकात कर लंबित भुगतान सहित समस्याओं से कराया अवगत महासमुंद। आज स्वास्थ्य संयोजक टीम ने मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी (CMHO) डॉ. आई. नागेश्वर राव से मुलाकात कर लंबित भुगतानों और कार्य संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की। टीम ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारियों को कई महीनों से भुगतान लंबित है, जिससे उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक के दौरान संयोजकों ने अपनी समस्याओं का विस्तार से उल्लेख करते हुए कहा कि फील्ड में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मी लगातार…
गढ़पटनी प्राथमिक शाला में सामाजिक अंकेक्षण और “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम संपन्न बसना । शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान 2025-26 के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण तथा “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक अंकेक्षण टीम की प्रमुख श्रीमती लता यादव ने विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों, पालकों और विद्यार्थियों के मध्य समन्वय, पारदर्शिता और संवाद पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय की प्रगति तभी संभव है, जब शिक्षक, पालक और विद्यार्थी आपसी सहयोग से कार्य करें। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान…
तुमगांव प्राथमिक शाला में प्रोजेक्ट प्रदर्शनी आयोजित, बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता महासमुंद। शासकीय बालक प्राथमिक शाला तुमगांव में सोमवार को प्रोजेक्ट प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में कक्षा तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दशहरा अवकाश से पूर्व सभी विद्यार्थियों को गृहकार्य स्वरूप प्रोजेक्ट वर्क दिया गया था, जिसे बच्चों ने अत्यंत सुंदर, रचनात्मक और ज्ञानवर्धक रूप में तैयार किया। प्रदर्शनी के दिन बच्चों ने अपने प्रोजेक्ट्स की प्रस्तुति दी और विषयों की उत्कृष्ट समझ का प्रदर्शन किया। गणित विषय में विद्यार्थियों ने जोड़, घटाना, गुणा, भाग, बढ़ते व घटते क्रम पर आकर्षक मॉडल…
महासमुंद। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपनी पत्नी प्रिया सिन्हा के साथ जिला अस्पताल महासमुंद का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लगभग 60 नवजात शिशुओं और उनकी माताओं का हालचाल जाना तथा उन्हें आवश्यक सामग्री वितरित की।विधायक दंपत्ति ने नवजात शिशुओं को कपड़े, डायपर, तौलिया और सफाई कीट जैसी उपयोगी वस्तुएं भेंट कीं। उन्होंने माताओं से अस्पताल में मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और देखभाल के बारे में जानकारी ली तथा स्वस्थ जीवनशैली और नवजात शिशु की देखभाल के संबंध में आवश्यक सुझाव भी दिए। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जिला अस्पताल में नवजात शिशुओं और माताओं से की मुलाकात।…
शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए तुमगांव में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम संपन्न महासमुंद। मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के तहत शासकीय बालक प्राथमिक शाला, तुमगांव में मंगलवार को सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता का आकलन, विद्यार्थियों की सीखने की दक्षता का मूल्यांकन और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना रहा। इस अभियान के माध्यम से अभिभावकों, शिक्षकों, एसएमसी सदस्यों और ग्राम समुदाय को विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से जोड़ा गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति, सीखने के स्तर, शैक्षणिक संसाधनों के उपयोग और…
शासकीय प्राथमिक शाला कलमीदादर में सत्र 2025-26 का सामाजिक अंकेक्षण संपन्न, पारदर्शिता और जनसहभागिता पर दिया गया जोर बसना। शासकीय प्राथमिक शाला कलमीदादर में सत्र 2025-26 का सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम बड़े ही उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व टीम लीडर एवं प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक, पालक और बच्चों के बीच सौहार्द्रपूर्ण संबंध और सामंजस्य बनाए रखना ही विद्यालय के सर्वांगीण विकास की कुंजी है। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना से किया गया, जिसका नेतृत्व प्रधान पाठक श्री ईश्वर जगत ने किया। इस अवसर पर श्री पुरन्दर बंछोर, संकुल समन्वयक श्री भीष्म…
रामचंडी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, ‘घरें-घरें मंगला पूजा’ पुस्तक का हुआ विमोचन बसना। श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर गढ़फुलझर में आयोजित रामचंडी दिवस कार्यक्रम में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर विजय विशाल की रचना ‘घरें-घरें मंगला पूजा’ पुस्तक का भव्य विमोचन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच माता रामचंडी की पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग एवं ऑर्फिक म्यूजिकल ग्रुप द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित भक्तों का मन मोह लिया।…
