Author: Ashok Nishad

बसना। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़फुलझर में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मोक्ष प्रधान उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय परिवार को बधाई देते हुए छात्राओं से कहा कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएँ और निरंतर परिश्रम से अपने जीवन में नई दिशा स्थापित करें। गढ़फुलझर में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान मोक्ष प्रधान ने कहा कि — “सरकार की यह योजना बेटियों को शिक्षा की राह में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने…

Read More

बसना। राज्य सरकार बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही स्कूलों से उनकी दूरियां मिटाने का कार्य सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से कर रही है। इस योजना से ग्रामीण अंचल की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। योजना के लागू होने से न केवल बालिकाओं की शिक्षा में बाधा बनने वाली दूरी समाप्त हुई है, बल्कि स्कूल छोड़ने की दर में भी उल्लेखनीय कमी आई है। कक्षा नवमी की 19 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत निशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि…

Read More

गढ़पटनी प्राथमिक शाला में बीईओ जोल्हे सर सहित अधिकारियों ने किया आकस्मिक निरीक्षण बसना। दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बी.ई.ओ.) श्री बद्री विशाल जोल्हे, विकासखंड स्रोत समन्वयक (बी.आर.सी.सी.) श्री अनिल सिंह साव, एवं सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (ए.बी.ओ.) श्री लोकेश्वर कंवर द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय के शिक्षण कार्य, अनुशासन व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था एवं विद्यालय परिसर की स्वच्छता की बारीकी से समीक्षा की। बच्चों ने आत्मविश्वास के साथ प्रश्नों के उत्तर दिए, जिससे अधिकारियों ने उनकी पढ़ाई के स्तर की खुलकर प्रशंसा…

Read More

सरायपाली। प्रगति इंस्टीट्यूट सरायपाली में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत निशुल्क गणवेश वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की विधायक चातुरी नंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को गणवेश वितरित किया और उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। विधायक नंद ने कहा कि “कौशल ही भविष्य की सच्ची पूंजी है।” उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना युवाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है। जब हमारे युवा हुनरमंद बनेंगे, तभी नया…

Read More

पिथौरा। स्वामी आत्मानंद हिंदी शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में आयोजित जिला स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी, पश्चिम भारत विज्ञान मेला और क्विज प्रतियोगिता में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिथौरा की बाल वैज्ञानिकों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के “होम ऑटोमेशन” मॉडल को जोन लेवल के लिए चयनित किया गया, जो सभी के आकर्षण का केंद्र रहा। यह मॉडल अटल टिंकरिंग लैब प्रभारी एवं प्राचार्य आशाराम बरिहा तथा भौतिकी विभाग के व्याख्याता जी.एम. साहू के मार्गदर्शन में तैयार किया गया था। बाल वैज्ञानिक जागृति सिन्हा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न…

Read More

बसना। ज्ञान और नवाचार के इस क्वांटम युग में बसना ब्लॉक ने शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता का प्रमाण दिया है। महासमुंद जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय शिक्षक संगोष्ठी में “क्वांटम युग का आगाज : संभावना एवं चुनौती” विषय पर उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए पीएम श्री सेजेस बसना स्कूल के भौतिकी व्याख्याता अजय कुमार भोई ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बसना का नाम पूरे जिले में गौरवान्वित किया। वहीं, इसी प्रतियोगिता में सेजेस भंवरपुर स्कूल के व्याख्याता प्रदीप बारीक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जो पूरे क्षेत्र के लिए…

Read More

बसना। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बसना के प्रतिष्ठित मोबाइल शोरूम माँ  लक्ष्मी मोबाइल ने ग्राहकों के लिए शानदार धनतेरस और दीपावली धमाका ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर में मोबाइल खरीदने वाले ग्राहकों को Super Splendor मोटरसाइकिल, TV, Refrigerator (Freeze), LED सहित अनेक आकर्षक इनाम जीतने का मौका मिलेगा। शोरूम संचालकों ने बताया कि यह ऑफर सीमित समय के लिए है और इसका उद्देश्य ग्राहकों को त्योहारी खुशी के साथ बेहतरीन गिफ्ट देने का अवसर प्रदान करना है। दुकान में सभी प्रमुख ब्रांड जैसे Samsung, Vivo, Oppo, Realme, Redmi, OnePlus आदि के नवीनतम मॉडल आकर्षक दामों पर…

Read More

बसना। रविवार शाम को हुए भीषण सड़क हादसे में ग्राम चकरदा निवासी एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम चकरदा निवासी ठण्डाराम पटेल और मनोज पटेल रविवार को रायपुर वार्ड बॉय की परीक्षा देने गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद दोनों मोटरसाइकिल (सुपर स्प्लेंडर CG06 GU 4742) से अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे, जब वे जगदीशपुर ओवरब्रिज के आगे पहुंचे, तभी विपरीत दिशा से आ रही कार (OD17 D 7555) के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को…

Read More

बसना। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रतीक बने शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी, संकुल केन्द्र बसना के प्रधान पाठक श्री सरविन्द सिदार को समता साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में “प्राइड ऑफ टीचर अवार्ड 2025” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, नवाचारपूर्ण शिक्षण विधियों, छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा समाज सेवा में उल्लेखनीय भूमिका के लिए प्रदान किया गया। श्री सिदार ने अपने कार्यकाल में विद्यालय को केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि प्रेरणा और सामाजिक परिवर्तन का केंद्र बना दिया है। उन्होंने विद्यार्थियों में सीखने की…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) द्वारा रविवार को आयोजित वार्ड बॉय और वार्ड आया भर्ती परीक्षा में अव्यवस्था के आरोप सामने आए हैं। कई अभ्यर्थियों ने शिकायत की कि परीक्षा केंद्रों पर गेट निर्धारित समय से पहले बंद कर दिए गए, जिसके कारण वे परीक्षा देने से वंचित रह गए। अभ्यर्थियों के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर गेट सुबह 10:30 बजे बंद होना था, लेकिन 10:25 बजे के आसपास ही प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए। जबकि एडमिट कार्ड में स्पष्ट रूप से लिखा था कि गेट परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले बंद किया जाएगा। इस परीक्षा के…

Read More