Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
रायपुर। नवा रायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद उद्योग एवं व्यापार परिसर के कन्वेंशन सेंटर में रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 125वीं कड़ी का प्रसारण हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने कैबिनेट सहयोगियों और विधायकों के साथ कार्यक्रम को सुना। मुख्यमंत्री बोले – ‘मन की बात’ से मिलती है नई ऊर्जा मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि यह प्रदेशवासियों और देशवासियों को नई ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला कार्यक्रम है। इससे समाज में सकारात्मक सोच का संचार होता है और राष्ट्रीय…
महासमुंद: 10 सूत्रीय मांगों को लेकर NHM कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी महासमुंद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले 13 दिनों से जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं। नियमितीकरण, ग्रेड पे और लंबित वेतन वृद्धि जैसी प्रमुख मांगों को लेकर कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं और सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए अलग-अलग गतिविधियों का सहारा ले रहे हैं। कांग्रेस भवन चौक में नोटिस पत्र जलाया कर्मचारियों ने लोहिया चौक से रैली निकालकर कांग्रेस भवन चौक तक प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन द्वारा जारी नोटिस पत्र को कर्मचारियों…
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन का आंदोलन: रायपुर संभाग में पदोन्नति की मांग को लेकर 1 सितंबर को जेडी कार्यालय का घेराव महासमुंद। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के महासमुंद जिलाध्यक्ष नारायण चौधरी ने जानकारी दी है कि रायपुर संभाग में ई और टी संवर्ग के शिक्षकों की पदोन्नति लंबे समय से अटकी हुई है। पिछले तीन वर्षों से माध्यमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति नहीं की गई है, जिसके कारण शिक्षकों में गहरा असंतोष व्याप्त है। एसोसिएशन का कहना है कि पदोन्नति न होने से शिक्षक संवर्ग न केवल आर्थिक दृष्टि से नुकसान झेल रहे हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी…
रायपुर: युवती से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, बाइक सवार की तलाश में पुलिस रायपुर। राजधानी रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 29 अगस्त की शाम एक युवती से छेड़छाड़ की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक बाइक सवार युवक ने सरेआम एक युवती के साथ छेड़छाड़ की और युवती ने साहस दिखाते हुए खुद को पास के ही घर में घुसाकर अपनी इज्जत बचाई। घटना टाटीबंध स्थित गली नंबर 4 की…
रायपुर। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत विशेष रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का शुभारंभ 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12:15 बजे किया जाएगा। यह कार्यक्रम राजधानी रायपुर के आकाशवाणी केंद्र से प्रसारित होगा और प्रदेश के सभी आकाशवाणी केंद्रों पर एक साथ सुना जा सकेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुशासन की सरकार ने छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। ग्रामीण महिलाओं के लिए खास पहल ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम तैयार…
रायपुर। राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। मुजगहन थाना क्षेत्र के अंतर्गत नहर में एक 17 वर्षीय नाबालिग की लाश पानी में तैरती हुई मिली। मृतिका की पहचान प्रिया साहू (उम्र 17 वर्ष 7 माह) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से अभनपुर इलाके के एक गांव की रहने वाली थी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। लाश पानी और कीचड़ में लिपटी मिली पुलिस को स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि नहर में एक लड़की का शव तैर रहा है। सूचना मिलते…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जापान-दक्षिण कोरिया दौरे से लौटे। विदेशी निवेश, तकनीकी सहयोग और रोजगार सृजन पर हुई अहम चर्चाएँ। एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत। रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 10 दिन का जापान-दक्षिण कोरिया दौरा 30 अगस्त को पूरा हो गया। राजधानी रायपुर लौटने पर एयरपोर्ट पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद सीएम हाउस तक बाइक रैली के साथ काफिला निकाला गया। विदेशी निवेश पर केंद्रित दौरा सीएम साय का यह दौरा प्रदेश में विदेशी निवेश आकर्षित करने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया था। जापान…
कोरबा।स्कूल का हेडमास्टर चंद्रपाल पैकरा शराब के नशे में स्कूल पहुँचा और दफ्तर में कुर्सी पर बैठते ही सो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल में पहुंचकर उसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के करतला ब्लॉक के परसाभांठा प्राथमिक स्कूल का शर्मनाक मामला सामने आया है। नशे में धुत हेडमास्टर, स्कूल में कुर्सी पर सो गया – ग्रामीणों ने बनाया वीडियो ग्रामीणों के मुताबिक स्कूल में कुल 46 बच्चे पढ़ते हैं और दो शिक्षकों की पदस्थापना है। गुरुवार को एक शिक्षक देव प्रसाद बर्मन बच्चों को पढ़ा रहे थे,…
शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में रजत जयंती वर्ष की 25वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। गढ़पटनी। शासकीय प्राथमिक शाला गढ़पटनी में रजत जयंती वर्ष की 25वीं वर्षगांठ हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में टी .एल .एम. (लर्निंग मैटेरियल) प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए शैक्षिक चार्ट, मॉडल, गणितीय उपकरण, विज्ञान प्रयोग सामग्री, सामाजिक अध्ययन से संबंधित नक्शे और कला-कृतियाँ आकर्षण का केंद्र रहे। प्रत्येक बच्चे ने अपने कार्य की जानकारी आगंतुकों को उत्साहपूर्वक दी। विद्यालय…
महासमुंद। जिले में अवैध नशीली दवाओं की तस्करी लगातार बढ़ती जा रही है। बड़े स्तर पर खेप पकड़ में आने के बाद अब तस्कर छोटे-छोटे पैकेट बनाकर ग्राहकों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच बसना पुलिस ने तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित दवाइयां, टैबलेट और अन्य सामान जब्त किया है। बसना में नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार, बड़ी खेप जब्त। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि…
