Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Ashok Nishad
महासमुंद। केंद्रीय विद्यालय महासमुंद में गुरुवार को “हरित विद्यालय निर्माण” विषय पर एक विशेष विशेषज्ञ वार्ता (Expert Talk) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृषि विस्तार अधिकारी उमेश चंद्राकर को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्लास्टिक मुक्त विद्यालय, जल संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के महत्व पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी। चंद्राकर ने कहा कि विद्यालय ही वह स्थान है, जहाँ से पर्यावरण संरक्षण की सोच और जिम्मेदारी की भावना विकसित की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे “हरित विद्यालय” की अवधारणा को व्यवहार में उतारें और पेड़-पौधे लगाकर,…
बसना (रूपानंद साव)। बसना ब्लॉक के कुरचुंडी नाला मार्ग में सोमवार सुबह अचानक एक विशाल अजगर सांप दिखाई देने से ग्रामीणों और किसानों में दहशत फैल गई। सुबह खेत की ओर जा रहे कुछ किसानों ने नाले के पास झाड़ियों के बीच इस अजगर को देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत गांव के अन्य लोगों को सूचना दी। बसना के कुरचुंडी नाला मार्ग पर दिखाई दिया विशाल अजगर, ग्रामीणों में दहशत किसानों से सतर्क रहने की अपील प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजगर का आकार करीब 10 से 12 फीट लंबा था और वह धीरे-धीरे नाले की ओर बढ़ रहा था। सूचना मिलने…
पिथौरा। ग्राम अंशुला में आयोजित श्रीश्री 108 एकादश कुंडीय श्रीमन महा गणेश महायज्ञ का समापन 5 नवंबर को बड़े ही भव्य और धार्मिक वातावरण में हुआ। समापन दिवस पर कथा वाचन, विशाल हवन और महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे क्षेत्र में इस आयोजन ने भक्ति, आस्था और एकता का अनुपम संदेश दिया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि यह आयोजन पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करने वाला रहा। उन्होंने बताया कि यज्ञ में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, साधु-संत और धर्मप्रेमी…
बसना। प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही धान तस्करों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। ओडिशा से अवैध रूप से धान लाकर छत्तीसगढ़ की समितियों में खपाने का खेल शुरू हो गया है। इसी क्रम में सोमवार तड़के महासमुंद जिले के बसना में बड़ी कार्रवाई की गई, जहां कृषि उपज मंडी समिति की टीम ने ओडिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। स्थानीय किसानों के नाम पर हो रही थी बाहरी धान की खपत, प्रशासन सतर्क। सुबह करीब 5 बजे पलसापाली अंतरराज्यीय जांच बैरियर पर मंडी उपनिरीक्षक…
दुर्ग। जिले में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। चोरी, ठगी और मारपीट के बाद अब चेन स्नेचिंग की घटनाएं भी तेजी से सामने आ रही हैं। सोमवार 5 नवंबर की सुबह भिलाई और दुर्ग दोनों जगहों पर महिलाओं से सोने की चेन लूटने की घटनाएं हुईं। दोनों ही मामलों में आरोपी फरार हैं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है। भिलाई में घर के बाहर फूल तोड़ रही महिला से छीनी चेन पहली घटना भिलाई की है। सुबह करीब 6:40 बजे सेक्टर क्षेत्र में एक गृहिणी अपने घर की बाउंड्रीवाल के भीतर रोज…
रायपुर | छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती महोत्सव में आयोजित प्रदर्शनी में कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग और जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा तैयार की गई बागवानी प्रदर्शनी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दूसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। यह पुरस्कार विभाग के नवाचार, सृजनशीलता और किसानों से जुड़ी प्रेरक कहानियों की प्रभावशाली प्रस्तुति के लिए दिया गया। प्रदर्शनी में उद्यानिकी और प्रक्षेत्र वानिकी क्षेत्रों की उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। यहां गेंदा, जरबेरा, ग्लेडिओलस, सेवंती और डच रोज जैसे रंग-बिरंगे फूलों की प्रजातियों के साथ उनकी खेती की संपूर्ण जानकारी भी दर्शाई गई। इसके साथ ही प्रगतिशील किसानों…
बीजापुर | छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर के पास बीजापुर जिले के अन्नाराम और मरीमल्ला के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस एनकाउंटर में 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जवानों ने इलाके को घेर लिया है और दोनों ओर से लगातार फायरिंग हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, यह मुठभेड़ नक्सलियों की मद्देड एरिया कमेटी से हो रही है। सुरक्षाबलों ने मौके से बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सल सामग्री बरामद की है। फिलहाल जंगल में सर्च ऑपरेशन चल रहा है और इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया…
बसना(जीतयादव)।बरपेलाडीह से पीपलखूंटा को जोड़ने वाली पक्की सड़क आज पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। करीब 19 साल पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित इस सड़क से डामर पूरी तरह उखड़ चुका है, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही बेहद कठिन हो गई है। निर्माण के केवल दो साल बाद ही सड़क की परतें उधड़ने लगी थीं, और पिछले 10 वर्षों से यह सड़क केवल गिट्टी और मिट्टी का रास्ता बनकर रह गई है। बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव की समस्या इतनी गंभीर हो जाती है कि लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं, गर्मी और सर्दी के मौसम…
रायपुर | राजधानी रायपुर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। कचना ओवरब्रिज से कचना चौक तक करीब 4.75 किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण कार्य को जनवरी 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। यह कार्य करीब 11 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बारिश से पहले सड़क के दोनों किनारों पर गिट्टी बिछाने का कार्य पूरा कर लिया था, लेकिन लगातार हुई बारिश के कारण डामरीकरण का काम रोकना पड़ा था। अब मौसम सुधरने के साथ ही इस…
रायपुर | बुधवार का दिन छत्तीसगढ़ के लिए इतिहास बन गया। राज्योत्सव 2025 के आखिरी दिन राजधानी नवा रायपुर का आसमान देशभक्ति, रोमांच और गौरव से भर उठा। सुबह से ही माहौल उत्सवमय था — सूरज कुछ ज्यादा चमकीला, हवा में जोश और लोगों में अद्भुत उत्साह था। ठीक 11:30 बजे जैसे ही आसमान में नौ हॉक एमके-132 फाइटर जेट्स गड़गड़ाए, पूरा मैदान “जय हिंद” के नारों से गूंज उठा। भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (SKAT) ने लगभग 40 मिनट तक अपने रोमांचक हवाई करतबों से देश के आत्मविश्वास और शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया। विमानों ने जब आसमान…
