Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: मंडी में शुरू होगी रबी धान खरीदी, 11 मई से खुलेगी खुली बोली व्यवस्था।

    10/05/2026

    बसना: 1 एकड़ में एक बोरी यूरिया का फैसला किसान विरोधी – मोक्ष कुमार प्रधान।

    10/05/2026

    महासमुंद: LPG गैस गबन मामले में बड़ा खुलासा, खाद्य अधिकारी निकला मास्टरमाइंड।

    10/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 10
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: धान खरीदी से पहले सक्रिय हुए धान माफिया ओडिशा से ला रहे थे मोटा धान।
    बसना

    बसना: धान खरीदी से पहले सक्रिय हुए धान माफिया ओडिशा से ला रहे थे मोटा धान।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad06/11/2025Updated:02/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    धान Paddy image basna
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना। प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही धान तस्करों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। ओडिशा से अवैध रूप से धान लाकर छत्तीसगढ़ की समितियों में खपाने का खेल शुरू हो गया है। इसी क्रम में सोमवार तड़के महासमुंद जिले के बसना में बड़ी कार्रवाई की गई, जहां कृषि उपज मंडी समिति की टीम ने ओडिशा से आ रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया।

    NHAI
    स्थानीय किसानों के नाम पर हो रही थी बाहरी धान की खपत, प्रशासन सतर्क।

    सुबह करीब 5 बजे पलसापाली अंतरराज्यीय जांच बैरियर पर मंडी उपनिरीक्षक खुलूराम यादव की टीम ने ओडिशा से बसना की ओर आ रहे एक ट्रैक्टर को संदिग्ध मानते हुए रोका। पूछताछ में संदेह गहराने पर ट्रैक्टर को मंडी उड़नदस्ता टीम की मदद से बसना कृषि उपज मंडी लाया गया। जांच में पाया गया कि वाहन में 131 पैकेट मोटा धान भरा हुआ था, जिसे ओडिशा से लाकर छत्तीसगढ़ की सोसाइटी में अवैध रूप से खपाने की तैयारी थी।

    112

    पूछताछ में ट्रैक्टर मालिक की पहचान पूर्णचंद्र मेहेर पिता साधु मेहेर, निवासी ग्राम दहीता, जिला बरगढ़ (ओडिशा) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि रात के अंधेरे में इस धान को सीमावर्ती इलाकों से लाकर स्थानीय समितियों में बेचने की साजिश रची जा रही थी। अनुमान है कि इस तरह के कई खेप पहले से ही सुरक्षित ठिकानों पर इकट्ठा किए जा रहे हैं ताकि खरीदी शुरू होते ही खपाया जा सके।

    साइबर अपराध portal

    मामले की जानकारी मिलते ही मंडी सचिव श्रवण कुमार कुरुवंशी ने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और एसडीएम हरिशंकर पैकरा के निर्देश पर कार्रवाई के आदेश दिए। मंडी टीम — जिसमें उपनिरीक्षक खुलूराम यादव, दिनेश कुमार साहू और शम्मी कुमार शामिल थे — ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को जब्त किया और मंडी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: मंडी में शुरू होगी रबी धान खरीदी, 11 मई से खुलेगी खुली बोली व्यवस्था।

    10/05/2026

    बसना: 1 एकड़ में एक बोरी यूरिया का फैसला किसान विरोधी – मोक्ष कुमार प्रधान।

    10/05/2026

    बसना: 64 लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।

    09/05/2026

    बसना: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(RSS) की सामाजिक सदभाव बैठक सम्पन्न, सनातन संस्कृति पर हुआ मंथन।

    08/05/2026

    बसना: अखिल भारतीय अमात गोंड समाज पिलवापाली सर्कल की नई कार्यकारिणी गठित।

    08/05/2026

    बसना: राष्ट्रीय पांडुलिपि अभियान के तहत दुर्लभ हस्तलिखित ग्रंथों का सर्वेक्षण

    08/05/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: मंडी में शुरू होगी रबी धान खरीदी, 11 मई से खुलेगी खुली बोली व्यवस्था।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: 1 एकड़ में एक बोरी यूरिया का फैसला किसान विरोधी – मोक्ष कुमार प्रधान।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: 64 लीटर से ज्यादा अवैध शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: मंडी में शुरू होगी रबी धान खरीदी, 11 मई से खुलेगी खुली बोली व्यवस्था।

    10/05/2026

    बसना: अखिल भारतीय अमात गोंड समाज पिलवापाली सर्कल की नई कार्यकारिणी गठित।

    08/05/2026

    बसना: 1 एकड़ में एक बोरी यूरिया का फैसला किसान विरोधी – मोक्ष कुमार प्रधान।

    10/05/2026

    महासमुंद: LPG गैस गबन मामले में बड़ा खुलासा, खाद्य अधिकारी निकला मास्टरमाइंड।

    10/05/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.