Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महासमुंद: राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर महासमुंद पहुंची बाइक रैली, एसपी प्रभात कुमार भी हुए शामिल।

    17/10/2026

    सरायपाली: प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 690 टेबलेट और बाइक सहित ₹1.05 लाख की संपत्ति जब्त।

    17/10/2026

    महासमुंद: खैर लकड़ी तस्करी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.70 करोड़ नकद और 70 टन लकड़ी जब्त।

    17/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 17
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद: राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर महासमुंद पहुंची बाइक रैली, एसपी प्रभात कुमार भी हुए शामिल।
    महासमुंद

    महासमुंद: राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर महासमुंद पहुंची बाइक रैली, एसपी प्रभात कुमार भी हुए शामिल।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad17/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    महासमुंद बाइक रैली
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद। राष्ट्रीय एकता, अखंडता और नशामुक्त समाज का संदेश लेकर निकली राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली का महासमुंद जिले में जगह-जगह स्वागत किया गया। सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर को गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाली मुख्य परेड में शामिल होने के उद्देश्य से यह रैली निकाली जा रही है। इस वर्ष पहली बार आयोजित इस रैली के माध्यम से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

    सरायपाली से महासमुंद तक जगह-जगह हुआ स्वागत; 600 से अधिक छात्र-छात्राओं, नागरिकों और पुलिसकर्मियों ने लिया हिस्सा, युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित।

    ओडिशा से आई बाइक राइडर्स की टीम के सरायपाली पहुंचने पर घंटेश्वरी मंदिर तिराहे पर शासकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तिलक और आरती के साथ आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, एसडीओपी सरायपाली चंद्रशेखर परमा तथा शासकीय महाविद्यालय बसना की प्राचार्य संध्या भोई ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की।

    रैली का नेतृत्व ओडिशा टीम के निरीक्षक समर सिंह एवं विकास किशोर प्रधान कर रहे हैं। बाइक राइडर्स ने लोगों को राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, सामाजिक सद्भाव और नशामुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस पर गुजरात के एकता नगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी भी दी।

    रैली ओडिशा सीमा से महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में प्रवेश कर राष्ट्रीय राजमार्ग से आगे बढ़ी। सरायपाली और बसना के बाद सांकरा, पिथौरा, झलप चौक और पटेवा होते हुए रैली तुमगांव पहुंची। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर बच्चों और आम नागरिकों ने बाइक राइडर्स का स्वागत किया।

    तुमगांव में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने रैली का स्वागत कर बाइक राइडर्स से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद वे स्वयं भी रैली में शामिल हुए। यहां से रैली रायपुर जिले की सीमा की ओर रवाना हो गई।

    पूरे कार्यक्रम में करीब 600 छात्र-छात्राओं, आम नागरिकों, पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति के संदेश के साथ आगे बढ़ रही यह रैली युवाओं को नशे से दूर रहने, आपसी भाईचारा बनाए रखने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने के लिए प्रेरित कर रही है।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों को लेकर महासमुंद प्रशासन सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई।

    15/10/2026

    महासमुंद: मां कन्हाई परमेश्वरी मंदिर में आज रास गरबा, महाआरती और प्रसादी का होगा आयोजन।

    15/10/2026

    महासमुंद: तुमगांव में जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, 3.32 लाख रुपये की सामग्री जब्त।

    14/10/2026

    महासमुंद: बिरबिरा डबल मर्डर केस का खुलासा, मां की मौत का बदला लेने के शक में बुजुर्ग दंपति की हत्या।

    12/10/2026

    महासमुंद: मां कन्हाई परमेश्वरी मंदिर में 64 ज्योत प्रज्वलित, श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना।

    12/10/2026

    महासमुंद: राजस्व कार्यों में लापरवाही पर गिरी गाज, जिले के पांच पटवारी निलंबित।

    11/10/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: प्रवासी श्रमिकों के अधिकारों को लेकर महासमुंद प्रशासन सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: मां कन्हाई परमेश्वरी मंदिर में आज रास गरबा, महाआरती और प्रसादी का होगा आयोजन।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: तुमगांव में जुआ खेलते 7 आरोपी गिरफ्तार, 3.32 लाख रुपये की सामग्री जब्त।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: मुड़ीडीह स्कूल हादसा, झूले में गला फंसने से चौथी के छात्र की मौत, दो शिक्षक निलंबित।

    17/10/2026

    महासमुंद: राष्ट्रीय एकता और नशामुक्ति का संदेश लेकर महासमुंद पहुंची बाइक रैली, एसपी प्रभात कुमार भी हुए शामिल।

    17/10/2026

    सरायपाली: प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की तस्करी करते 4 आरोपी गिरफ्तार, 690 टेबलेट और बाइक सहित ₹1.05 लाख की संपत्ति जब्त।

    17/10/2026

    महासमुंद: खैर लकड़ी तस्करी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1.70 करोड़ नकद और 70 टन लकड़ी जब्त।

    17/10/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.