महासमुंद। मां कन्हाई परमेश्वरी मंदिर महासमुंद में नवरात्रि के पावन अवसर पर गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को रास गरबा का आयोजन किया जाएगा। वार्ड नंबर 2, इमलीभाठा स्थित मंदिर में मां की आराधना और महाआरती के बाद शाम 7:30 बजे रास गरबा होगा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण भी किया जाएगा।
मां कन्हाई परमेश्वरी मंदिर में नवरात्रि की पंचमी पर शाम 7:30 बजे कार्यक्रम, कहार भोई समाज ने परिवार सहित शामिल होने का दिया आमंत्रण।
कहार भोई समाज की ओर से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में समाज की मातृशक्ति, वरिष्ठ पंचों और सभी स्वजातीय बंधुओं को परिवार सहित शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से मां कन्हाई परमेश्वरी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त करने और भक्ति भाव के साथ रास गरबा में सहभागी बनने की अपील की है।

छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज महासभा के कोषाध्यक्ष एवं कहार भोई समाज महासमुंद राज के अध्यक्ष मिथिलेश बोयर ने समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी एकता, श्रद्धा और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम से जुड़े पदाधिकारियों में सचिव शिवम बनवासी, कोषाध्यक्ष रोशन औसर और मंदिर प्रभारी मिकुन औसर शामिल हैं। युवा मंच के सदस्य रिंकू गौतम, सुधीर सैनिक, सुभाष गौतम, तारेंद गौतम, करुण औसर, समीर सैनिक और सागर औसर सहित समाज के वरिष्ठ पंचों एवं मातृशक्ति की सहभागिता भी रहेगी।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर मंदिर पहुंचकर मां की भक्ति में सहभागी बनने और आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है।


