सरायपाली(जीतयादव)। आंगनबाड़ी केंद्र मुड़पहार (केजुवां) में नवपदस्थ आंगनबाड़ी सहायिका रवीना पारेश्वर का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। अपनी नई जिम्मेदारी संभालने की खुशी में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक शाला मुड़पहार के बच्चों के लिए स्नेहपूर्वक नेवता भोज का आयोजन किया।
नई जिम्मेदारी संभालने की खुशी में आंगनबाड़ी और प्राथमिक शाला मुड़पहार के बच्चों को कराया स्नेहपूर्वक भोज।
नेवता भोज के दौरान बच्चों को चावल, सब्जी, खीर और पापड़ परोसा गया। स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चे काफी उत्साहित नजर आए और उन्होंने मिलकर भोज का आनंद लिया। रवीना पारेश्वर ने बच्चों के साथ अपनी खुशी साझा करते हुए उनके प्रति स्नेह और अपनत्व का भाव भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रवीना पारेश्वर को नवपदस्थापना के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण केंद्र है। बच्चों के प्रति स्नेह, सेवा भावना और जिम्मेदारी के साथ काम करने से उनके बेहतर विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल रहा। नवपदस्थ सहायिका द्वारा बच्चों के लिए आयोजित इस नेवता भोज को सभी ने सराहा और इसे बच्चों के साथ खुशियां बांटने की अच्छी पहल बताया।
इस अवसर पर प्रधान पाठक खिरोद जेरी, सहायक शिक्षक भूपेंद्र सिंह नेताम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम भोई, आंगनबाड़ी सहायिका रवीना पारेश्वर, सविता भोई एवं रसोइया विद्याधर यादव उपस्थित रहे।


