बसना(जीतयादव)। अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी भंवरपुर पुलिस ने ग्राम भंवरचुवां में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कीमत करीब 2 हजार रुपये बताई गई है।
भंवरचुवां घर में बिक्री के लिए रखी थी अवैध शराब, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को भेजा गया जेल।
पुलिस के अनुसार, 8 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम भंवरचुवां निवासी यशवंत सोनी अपने घर में बिक्री के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में अवैध शराब रखे हुए है। सूचना मिलते ही चौकी भंवरपुर पुलिस की टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और संदिग्ध के घर की घेराबंदी कर दबिश दी।
पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके पर यशवंत सोनी (21 वर्ष) मौजूद मिला। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब को जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।
मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 423/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी एक्ट में अपराध दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन की रोकथाम के लिए अभियान जारी रखने की बात कही है।


