सरायपाली(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक शाला सिरशोभा में नवीन शाला प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञान की देवी मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई।
सिरशोभा विद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति को लेकर समिति ने लिया सक्रिय सहयोग का संकल्प।
बैठक के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। श्रीमती बिलासिनी चौहान को अध्यक्ष, श्रीमती जमुना विश्वकर्मा को उपाध्यक्ष, श्री दुर्वादल दीप को सचिव, श्री राजकुमार भोई को कोषाध्यक्ष तथा श्री सूरज भोई को शिक्षाविद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति में सरपंच श्रीमती ताराबाई चौहान सहित श्री जितेंद्र भोई, श्री ओमप्रकाश नंद, श्री नीलमणी चौहान, श्री रोहित चौहान, श्री किशन यादव, श्रीमती सुभाषिनी विश्वकर्मा, श्रीमती नीला निषाद, श्रीमती प्रतिमा विश्वकर्मा, श्रीमती लक्ष्मी भोई एवं श्रीमती राधा बरिहा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
बैठक में सिरशोभा विद्यालय के समग्र विकास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, विद्यालय परिसर में स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने तथा शासन की विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
नवनियुक्त समिति के सदस्यों ने विद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। सदस्यों ने कहा कि विद्यालय और पालकों के बीच बेहतर समन्वय से बच्चों की शिक्षा को और मजबूत बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा समिति के सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गईं।


