Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सरस्वती शिशु मंदिर बसना में गूंजेगा राष्ट्रभावना का स्वर।

    24/09/2026

    सरायपाली: 178 करोड़ रुपए के जल विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल।

    24/09/2026

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    24/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, September 25
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»रायपुर»रायपुर: VSK ऐप की तकनीकी खामियां जल्द होंगी दूर, समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा।
    रायपुर

    रायपुर: VSK ऐप की तकनीकी खामियां जल्द होंगी दूर, समस्या के कारण किसी शिक्षक का वेतन नहीं कटेगा।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad31/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    VSK ऐप गजेंद्र यादव
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    रायपुर(जीतयादव)। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहा है कि VSK ऐप में ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के दौरान शिक्षकों को आ रही तकनीकी समस्याओं को सरकार ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐप की तकनीकी खराबी के कारण किसी भी शिक्षक का वेतन नहीं काटा जाएगा। शिक्षकों को इस संबंध में किसी तरह की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

    करीब 85 प्रतिशत शिक्षक रोजाना दर्ज कर रहे VSK ऐप में ऑनलाइन उपस्थिति, 15 अगस्त तक तकनीकी समस्याओं के समाधान का लक्ष्य।

    शिक्षा मंत्री ने बताया कि VSK ऐप से जुड़ी तकनीकी दिक्कतों और एरर को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं तकनीकी टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। सरकार का लक्ष्य है कि 15 अगस्त तक ऐप में आ रही तकनीकी खामियों का समाधान कर इसे सुचारु रूप से संचालित किया जाए, ताकि शिक्षक बिना किसी परेशानी के अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर सकें।

    श्री यादव ने प्रदेश के शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में करीब 1 लाख 75 हजार शिक्षक कार्यरत हैं, जिनमें से लगभग डेढ़ लाख यानी करीब 85 प्रतिशत शिक्षक प्रतिदिन VSK ऐप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा बताता है कि शिक्षक नई तकनीक को अपनाकर शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि शिक्षकों के सुझाव और उनके अनुभव VSK ऐप को और अधिक सरल एवं उपयोगी बनाने में मदद करेंगे। सरकार शिक्षकों की सुविधा और हितों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुधार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के सम्मान और सुविधाओं को लेकर गंभीर है। यदि किसी शिक्षक को तकनीकी कारणों से ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में परेशानी होती है, तो उसके हितों की पूरी सुरक्षा की जाएगी और तकनीकी खामी का खामियाजा किसी शिक्षक को नहीं भुगतना पड़ेगा।

    उन्होंने सभी शिक्षकों से अपील की कि वे पहले की तरह VSK ऐप का उपयोग करते रहें। साथ ही, ऐप में आने वाली किसी भी तकनीकी समस्या या उपयोग संबंधी सुझाव को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    रायपुर: 67.28 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, राखी से पहले बहनों के खातों में पहुंचा शगुन।

    26/08/2026

    रायपुर: श्रमिक परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने के समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता।

    25/08/2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील को बढ़ावा, 13,840 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त।

    14/08/2026

    रायपुर: महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, नारी सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती।

    08/08/2026

    रायपुर: ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ, प्रदेशभर में बनेंगे 6,671 बालिका शौचालय।

    07/08/2026

    रायपुर: ‘प्रोजेक्ट सहारा’ के तहत 1,739 दिव्यांगजनों को मिले आधुनिक सहायक उपकरण।

    04/08/2026
    टॉप पोस्ट
    रायपुर

    रायपुर: 67.28 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, राखी से पहले बहनों के खातों में पहुंचा शगुन।

    Ashok Nishad
    रायपुर

    रायपुर: श्रमिक परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने के समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता।

    Ashok Nishad
    रायपुर

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील को बढ़ावा, 13,840 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर सरस्वती शिशु मंदिर बसना में गूंजेगा राष्ट्रभावना का स्वर।

    24/09/2026

    सरायपाली: 178 करोड़ रुपए के जल विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, घर-घर पहुंचेगा शुद्ध पेयजल।

    24/09/2026

    महासमुंद: DISHA की बैठक में शामिल हुए बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, विकास कार्यों की हुई समीक्षा।

    24/09/2026

    महासमुंद: स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने नवपदस्थ सीएमएचओ डॉ. आर.के. सिंह कुशवाहा का किया स्वागत।

    24/09/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.