Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पिथौरा: पिथौरा में कथित गौमांस परिवहन के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 2 हिरासत में।

    05/08/2026

    महासमुंद: कोमाखान पुलिस ने 22 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा।

    05/08/2026

    बसना: गढ़फुलझर स्कूल में छात्राओं को लगाया गया एचपीवी टीका, सर्वाइकल कैंसर से बचाव का दिया संदेश।

    05/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 5
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बलौदाबाजार»बलौदाबाजार: पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, 235 पाव शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।
    बलौदाबाजार

    बलौदाबाजार: पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप, 235 पाव शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad20/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    पुलिस ने की कार्रवाई
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बलौदाबाजार। जिले में अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुहेला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 235 पाव अंग्रेजी और देशी शराब के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 26 हजार 280 रुपए आंकी गई है।

    रोशनी ढाबा के पास घेराबंदी कर पुलिस ने की कार्रवाई, शराब परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त।

    पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब, जुआ और सट्टा गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सुहेला पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल में भारी मात्रा में शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से हथबंद की ओर से सुहेला आ रहे हैं।

    सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने ग्राम सुहेला स्थित रोशनी ढाबा के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोककर जांच की गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखे एक बड़े थैले से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई।

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 96 पाव शोले मसाला देशी मदिरा तथा 139 पाव सुप्रिमो डीलक्स व्हिस्की बरामद की। कुल 235 पाव शराब की कीमत 26 हजार 280 रुपए बताई गई है। इसके अलावा शराब परिवहन में इस्तेमाल की जा रही स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG22 E 6129 को भी जब्त कर लिया गया।

    पूछताछ में आरोपियों की पहचान राहुल भारती (21 वर्ष) और दीपक बंजारे (22 वर्ष) निवासी ग्राम सिनोधा, थाना हथबंद के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बलौदाबाजार: सीरियल केबल चोर गिरफ्तार, 3 बड़ी चोरियों का हुआ खुलासा।

    12/07/2026

    बलौदाबाजार: जामताड़ा गैंग का शातिर Cyber ठग गिरफ्तार, APK फाइल से करता था ऑनलाइन ठगी।

    20/06/2026

    बलौदाबाजार: झारखंड से पकड़े गए अंतरराज्यीय साइबर ठग, 3.74 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा।

    14/06/2026

    कसडोल: संदिग्ध मौत के मामले में कब्र से निकाला गया शव, जहर देकर हत्या की शिकायत पर जांच तेज।

    14/06/2026

    भाटापारा: रेलवे स्टेशनों पर पुलिस का आकस्मिक चेकिंग अभियान, यात्रियों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा।

    05/06/2026

    बलौदाबाजार: दक्षिण कोशल कप 2026 का खिताब बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस के नाम।

    18/05/2026
    टॉप पोस्ट
    बलौदाबाजार

    बलौदाबाजार: सीरियल केबल चोर गिरफ्तार, 3 बड़ी चोरियों का हुआ खुलासा।

    Ashok Nishad
    बलौदाबाजार

    बलौदाबाजार: जामताड़ा गैंग का शातिर Cyber ठग गिरफ्तार, APK फाइल से करता था ऑनलाइन ठगी।

    Ashok Nishad
    बलौदाबाजार

    बलौदाबाजार: झारखंड से पकड़े गए अंतरराज्यीय साइबर ठग, 3.74 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासा।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिथौरा: पिथौरा में कथित गौमांस परिवहन के मामले में पुलिस की कार्रवाई, 2 हिरासत में।

    05/08/2026

    पिथौरा: सपोस में धार्मिक साहित्य वितरण को लेकर विवाद, पुलिस ने संभाली स्थिति।

    05/08/2026

    बसना: अवैध महुआ शराब कारोबार पर शिकंजा, छह मामलों में 140 लीटर महुआ शराब जब्त।

    11/07/2026

    महासमुंद: कोमाखान पुलिस ने 22 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा।

    05/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.