Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायगढ़: 20 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया, लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    19/06/2026

    बसना: अरेकेल विद्यालय नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत से गूंजा, शाला प्रवेश उत्सव में शिक्षा पर विशेष जोर।

    19/06/2026

    बागबाहरा: कोमाखान में अवैध शराब सिंडिकेट पर पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    19/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 19
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»रायगढ़»रायगढ़: 1.77 करोड़ की निवेश ठगी का आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर-चांपा से दबोचा गया।
    रायगढ़

    रायगढ़: 1.77 करोड़ की निवेश ठगी का आरोपी गिरफ्तार, जांजगीर-चांपा से दबोचा गया।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad19/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    करोड़ की निवेश का ठगी
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    रायगढ़। जिले में करीब 1 करोड़ 77 लाख रुपये की निवेश धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी विश्वजीत देवनाथ को कोतवाली पुलिस ने “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जांजगीर-चांपा से पकड़कर रायगढ़ लाया गया, जहां न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

    6% मासिक रिटर्न का झांसा देकर निवेशकों से करोड़ रुपये जुटाने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में।

    पुलिस के अनुसार आरोपी ने खुद को शेयर मार्केट ट्रेडिंग और व्यवसाय से जुड़ा बताकर निवेशकों को हर माह 6 प्रतिशत रिटर्न और मूलधन वापसी का लालच दिया था। शुरुआती दौर में कुछ निवेशकों को भुगतान भी किया गया, जिससे लोगों का भरोसा बढ़ा और बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी रकम निवेश कर दी।

    जांच में सामने आया कि आरोपी ने 13 से अधिक निवेशकों से कुल 1 करोड़ 77 लाख 10 हजार रुपये जुटाए थे। बाद में निवेशकों को संदेह हुआ कि उनके पैसे का कोई वैध दस्तावेज या डीमैट खाते से संबंध नहीं है, जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस में की गई।

    कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपी की तलाश शुरू की और जांजगीर-चांपा पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह निवेशकों की रकम विभिन्न बैंक खातों और ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से शेयर बाजार में लगाता था। उसने यह भी बताया कि शेयर बाजार में नुकसान होने के कारण वह निवेशकों की रकम वापस नहीं कर सका।

    पुलिस अब आरोपी के करोड़ रुपये के वित्तीय लेनदेन, निवेश नेटवर्क और अन्य संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता चला है कि आरोपी के खिलाफ चांपा थाना में भी धोखाधड़ी का एक अन्य मामला दर्ज है।पुलिस अधिकारियों ने लोगों से निवेश करने से पहले संबंधित दस्तावेजों और योजनाओं की पूरी जांच-पड़ताल करने की अपील की है, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    रायगढ़: 20 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया, लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    19/06/2026

    रायगढ़: OHE रेलवे तांबा तार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार।

    19/06/2026

    रायगढ़: बड़पारा लूटकांड का खुलासा, 48 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार।

    19/06/2026

    रायगढ़: महिला गार्ड से छेड़छाड़ के आरोप में सिक्योरिटी इंचार्ज गिरफ्तार।

    19/06/2026

    रायगढ़: नकली शराब सिंडिकेट के मुख्य आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, घर पर चस्पा किया नोटिस।

    18/06/2026

    रायगढ़: शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार।

    14/06/2026
    टॉप पोस्ट
    रायगढ़

    रायगढ़: 20 गौवंश तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया, लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

    Ashok Nishad
    रायगढ़

    रायगढ़: OHE रेलवे तांबा तार चोरी गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    रायगढ़

    रायगढ़: बड़पारा लूटकांड का खुलासा, 48 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: खाद संकट पर भड़के मोक्ष कुमार प्रधान, समितियों का किया निरीक्षण।

    19/06/2026

    भगतदेवरी: तीसरी बार आंधी की मार, घर की छत उड़ी, बिजली व्यवस्था भी हुई ठप।

    19/06/2026

    रायगढ़: महिला गार्ड से छेड़छाड़ के आरोप में सिक्योरिटी इंचार्ज गिरफ्तार।

    19/06/2026

    महासमुंद: 24 घंटे में ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का खुलासा, गांव का ही युवक निकला आरोपी।

    18/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.