Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, नशामुक्त जीवन का दिया संदेश।

    02/06/2026

    रायपुर: apk फाइल से सावधान एक क्लिक में खाली हो सकता है आपका बैंक खाता।

    02/06/2026

    बसना: “राममय होगा कंचनपुर, अखंड रामायण पाठ में देंगी प्रसिद्ध मानस मंडलियां प्रस्तुति”।

    02/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 2
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»बसना»बसना: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, नशामुक्त जीवन का दिया संदेश।
    बसना

    बसना: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, नशामुक्त जीवन का दिया संदेश।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad02/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    तंबाकू निषेध दिवस
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)।विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, बसना शाखा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर तंबाकू, धूम्रपान एवं अन्य नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी प्राप्त की तथा नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया।

    ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लोगों को तंबाकू, धूम्रपान और अन्य नशे से दूर रहने की दिलाई गई शपथ।

    इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज से जुड़े सदस्यों ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों और इसके सामाजिक व पारिवारिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

    कार्यक्रम के तहत बस स्टैंड क्षेत्र में भी जागरूकता अभियान चलाया गया, जहां उपस्थित लोगों को, बीड़ी, सिगरेट, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई गई। पर्यावरण पर तंबाकू उत्पादों के दुष्प्रभावों को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया।

    इस दौरान डॉ. राजीव पटेल ने कार्यक्रम एवं प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि अधिकांश लोग तंबाकू और शराब के दुष्परिणामों से परिचित हैं, लेकिन उन्हें छोड़ने के लिए मजबूत इच्छाशक्ति और आत्मबल की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि नशा छोड़ने के इच्छुक लोग अस्पताल में निःशुल्क परामर्श और दवाइयों का लाभ ले सकते हैं। योग और मेडिटेशन भी नशामुक्ति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

    वहीं ब्रह्माकुमारी प्रीति दीदी ने कहा कि तंबाकू की लत से मुक्ति पाने के लिए सकारात्मक सोच, अच्छी आदतें और राजयोग आधारित जीवनशैली को अपनाना आवश्यक है। उन्होंने तकनीकी संसाधनों के सदुपयोग पर बल देते हुए कहा कि जीवन में स्वास्थ्य और आत्मिक शक्ति को प्राथमिकता देनी चाहिए।

    कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने  नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    बसना: “राममय होगा कंचनपुर, अखंड रामायण पाठ में देंगी प्रसिद्ध मानस मंडलियां प्रस्तुति”।

    02/06/2026

    बसना: चारभाटा के अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में शामिल हुए मोक्ष कुमार प्रधान।

    02/06/2026

    बसना: NH-53 पर दर्दनाक सड़क हादसा, प्रधान आरक्षक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर।

    02/06/2026

    बसना: Online सट्टा गिरोह का किया भंडाफोड़, नागपुर से संचालित नेटवर्क का खुलासा।

    02/06/2026

    बसना: धान घोटाले में बड़ी कार्रवाई, बम्हनी उपार्जन केंद्र प्रभारी गंगाधर जगत गिरफ्तार।

    28/05/2026

    बसना: गधाभाठा में चोरों का आतंक खेतों से बोर मोटर और केबल चोरी, दहशत में किसान।

    28/05/2026
    टॉप पोस्ट
    बसना

    बसना: “राममय होगा कंचनपुर, अखंड रामायण पाठ में देंगी प्रसिद्ध मानस मंडलियां प्रस्तुति”।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: चारभाटा के अष्ट प्रहरी नाम संकीर्तन महायज्ञ में शामिल हुए मोक्ष कुमार प्रधान।

    Ashok Nishad
    बसना

    बसना: NH-53 पर दर्दनाक सड़क हादसा, प्रधान आरक्षक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: NH-53 पर दर्दनाक सड़क हादसा, प्रधान आरक्षक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर।

    02/06/2026

    बसना: Online सट्टा गिरोह का किया भंडाफोड़, नागपुर से संचालित नेटवर्क का खुलासा।

    02/06/2026

    बसना: “राममय होगा कंचनपुर, अखंड रामायण पाठ में देंगी प्रसिद्ध मानस मंडलियां प्रस्तुति”।

    02/06/2026

    महासमुंद: दोस्तों ने की युवक की हत्या, महानदी किनारे दफनाया शव, 4 आरोपी गिरफ्तार।

    02/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    June 2026
    MTWTFSS
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930 
    « May    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.