रायगढ़। थाना प्रभारी रामकिंकर यादव के नेतृत्व में पूंजीपथरा पुलिस ने ग्राम गेरवानी केसर जंगल क्षेत्र में अवैध महुआ शराब रेड की कार्रवाई की गई । पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल इलाके में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री की जा रही है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।
गेरवानी केसर जंगल में पूंजीपथरा पुलिस की दबिश, दो आरोपियों से 22 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद।
पहली कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी साहिल यादव (20 वर्ष), निवासी गेरवानी डीपापारा, थाना पूंजीपथरा को पकड़ा। उसके कब्जे से दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 10 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत करीब 1000 रुपये बताई जा रही है। आरोपी शराब को बिक्री के लिए रखना स्वीकार किया।
वहीं दूसरी कार्रवाई में आरोपी सुभाष बघेल (24 वर्ष), निवासी गेरवानी, थाना पूंजीपथरा के कब्जे से दो प्लास्टिक डिब्बों में भरी कुल 12 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 1200 रुपये बताई गई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 59(क) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक गजेन्द्र पैंकरा, राजकुमार पैंकरा, आरक्षक ओम प्रकाश तिवारी, हेमसागर पटेल और अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



