Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: धान घोटाले में बड़ी कार्रवाई, बम्हनी उपार्जन केंद्र प्रभारी गंगाधर जगत गिरफ्तार।

    28/05/2026

    बसना: गधाभाठा में चोरों का आतंक खेतों से बोर मोटर और केबल चोरी, दहशत में किसान।

    28/05/2026

    महासमुंद: LPG गबन कांड में ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स के मालिक और डायरेक्टर गिरफ्तार।

    28/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 28
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»पिथौरा»पिथौरा: किशनपुर हत्याकांड (ANM) मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत।
    पिथौरा

    पिथौरा: किशनपुर हत्याकांड (ANM) मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad28/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    ANM हत्याकांड किशनपुर
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    पिथौरा(जीतयादव)। छत्तीसगढ़ के चर्चित किशनपुर योगमाया हत्याकांड(ANM) में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। वर्ष 2018 में हुए इस बहुचर्चित चौहरे हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे दो दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है, जबकि बाकी आरोपियों की याचिकाओं पर सुनवाई जारी है।

    2018 के चर्चित चौहरे हत्याकांड (ANM) में उम्रकैद पाए दो दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत।

    यह सनसनीखेज मामला महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र स्थित किशनपुर गांव का है, जहां 30-31 मई 2018 की दरमियानी रात उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ ANM योगमाया साहू, उनके पति चेतन साहू और दो मासूम बेटों तन्मय एवं कुणाल की निर्मम हत्या कर दी गई थी। अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर धारदार हथियार और फावड़े से चारों की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस वीभत्स वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था।

    मामले की शुरुआती जांच में पुलिस ने सबसे पहले धर्मेंद्र बरिहा को गिरफ्तार किया था। बाद में नार्को टेस्ट और जांच के आधार पर गांव के तत्कालीन सरपंच सुरेश खुंटे, फूलसिंग यादव, गौरीशंकर कैवर्त और अखंडल प्रधान को भी आरोपी बनाया गया।

    परिजनों ने पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी। इसके बाद वर्ष 2022 में बिलासपुर हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।

    लंबी सुनवाई के बाद दिसंबर 2023 में महासमुंद की अतिरिक्त सत्र न्यायालय ने सभी हत्याकांड (ANM) के पांच आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ आरोपियों ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में अपील दायर की थी, लेकिन फरवरी 2025 में हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए सभी की अपील खारिज कर दी थी।

    अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है। 12 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट ने दोषी गौरीशंकर कैवर्त और फूलसिंग यादव की जमानत मंजूर कर ली है। वहीं अन्य आरोपियों की ओर से भी हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। बताया जा रहा है कि आने वाले एक-दो महीनों में इस मामले में अहम फैसला आ सकता है।

    यह मामला प्रदेश के सबसे चर्चित हत्याकांडों में शामिल रहा है, जिस पर पूरे राज्य की नजर बनी हुई है।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    पिथौरा: शराब दुकान में मिलावटखोरी का बड़ा खुलासा, पानी मिलाते 4 कर्मचारी गिरफ्तार।

    28/05/2026

    पिथौरा: युवराज सिन्हा ने हासिल की बीएससी कृषि (ऑनर्स) की उपाधि।

    17/05/2026

    पिथौरा: कोर्ट परिसर में आदिवासी युवक से मारपीट और जातिसूचक गाली देने का आरोप।

    17/05/2026

    पिथौरा: मुढीपार में सुशासन तिहार 2026 शिविर आयोजित, समस्याओं के समाधान पर दिया गया जोर।

    16/05/2026

    पिथौरा: गौ तस्करी का बड़ा खुलासा, 11 बैलों के साथ दो कथित तस्कर पकड़े गए।

    10/05/2026

    पिथौरा: विमलपुर-मेमरा के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत।

    07/05/2026
    टॉप पोस्ट
    पिथौरा

    पिथौरा: शराब दुकान में मिलावटखोरी का बड़ा खुलासा, पानी मिलाते 4 कर्मचारी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    पिथौरा

    पिथौरा: युवराज सिन्हा ने हासिल की बीएससी कृषि (ऑनर्स) की उपाधि।

    Ashok Nishad
    पिथौरा

    पिथौरा: कोर्ट परिसर में आदिवासी युवक से मारपीट और जातिसूचक गाली देने का आरोप।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिथौरा: किशनपुर हत्याकांड (ANM) मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत।

    28/05/2026

    रायगढ़: पुलिस ने नाबालिगों को नशे का Solution बेचने वाले 1 आरोपी को दबोचा।

    28/05/2026

    बसना: पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय बसना में प्रवेश शुरू, 30 जून तक होंगे एडमिशन।

    28/05/2026

    बसना: Diesel और खाद के लिए भटक रहे अन्नदाता, मोक्ष कुमार प्रधान ने उठाए सवाल।

    28/05/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.