Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: धान घोटाले में बड़ी कार्रवाई, बम्हनी उपार्जन केंद्र प्रभारी गंगाधर जगत गिरफ्तार।

    28/05/2026

    बसना: गधाभाठा में चोरों का आतंक खेतों से बोर मोटर और केबल चोरी, दहशत में किसान।

    28/05/2026

    महासमुंद: LPG गबन कांड में ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स के मालिक और डायरेक्टर गिरफ्तार।

    28/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, May 28
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»पिथौरा»पिथौरा: शराब दुकान में मिलावटखोरी का बड़ा खुलासा, पानी मिलाते 4 कर्मचारी गिरफ्तार।
    पिथौरा

    पिथौरा: शराब दुकान में मिलावटखोरी का बड़ा खुलासा, पानी मिलाते 4 कर्मचारी गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad28/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    शराब में पानी मिलाते 4 कर्मचारी गिरफ्तार
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    पिथौरा(जीतयादव)। पिथौरा स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान में शराब में पानी मिलाकर बेचने का बड़ा मामला सामने आया है। आबकारी विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान चार कर्मचारियों को मदिरा की बोतलों में पानी मिलाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

    आबकारी विभाग की रेड में मैकडॉवेल शराब में पानी मिलाते चार कर्मचारी रंगे हाथ पकड़े गए।

    जानकारी के अनुसार, 25 मई 2026 को आबकारी विभाग की टीम आवश्यक निरीक्षण के लिए अचानक पिथौरा की अंग्रेजी शराब दुकान पहुंची थी। निरीक्षण के दौरान टीम ने देखा कि दुकान में कार्यरत कर्मचारी खुलेआम शराब की बोतलों का सील खोलकर उसमें पानी मिलाने का काम कर रहे थे।

    आबकारी अधिकारियों ने तत्काल दबिश देकर मौके से चार कर्मचारियों को पकड़ लिया। आरोपियों की पहचान करन सोनटके, उमेश मन्नाडे, नारायण निषाद और हेमंत पटेल के रूप में हुई है। विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 38(क) के तहत मामला दर्ज किया है।

    बताया जा रहा है कि मदिरा दुकान में मिलावटखोरी का यह खेल लंबे समय से चल रहा था। पकड़े गए कर्मचारियों में से उमेश मन्नाडे और करन सोनटके पिछले करीब दो वर्षों से इसी दुकान में कार्यरत थे, जबकि नारायण निषाद और हेमंत पटेल पिछले 7-8 महीनों से यहां पदस्थ थे। लंबे समय तक एक ही स्थान पर पदस्थ रहने के कारण कर्मचारियों के हौसले इतने बढ़ गए थे कि वे बेखौफ होकर ग्राहकों को पानी मिली शराब बेच रहे थे।

    आबकारी विभाग ने कार्रवाई के दौरान पानी मिलावट की गई मैकडॉवेल नंबर-1 शराब की बोतलें भी जब्त की हैं।विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिले में शराब दुकानों में मिलावट और अनियमितताओं के खिलाफ आगे भी लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    पिथौरा: किशनपुर हत्याकांड (ANM) मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत।

    28/05/2026

    पिथौरा: युवराज सिन्हा ने हासिल की बीएससी कृषि (ऑनर्स) की उपाधि।

    17/05/2026

    पिथौरा: कोर्ट परिसर में आदिवासी युवक से मारपीट और जातिसूचक गाली देने का आरोप।

    17/05/2026

    पिथौरा: मुढीपार में सुशासन तिहार 2026 शिविर आयोजित, समस्याओं के समाधान पर दिया गया जोर।

    16/05/2026

    पिथौरा: गौ तस्करी का बड़ा खुलासा, 11 बैलों के साथ दो कथित तस्कर पकड़े गए।

    10/05/2026

    पिथौरा: विमलपुर-मेमरा के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत।

    07/05/2026
    टॉप पोस्ट
    पिथौरा

    पिथौरा: किशनपुर हत्याकांड (ANM) मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत।

    Ashok Nishad
    पिथौरा

    पिथौरा: युवराज सिन्हा ने हासिल की बीएससी कृषि (ऑनर्स) की उपाधि।

    Ashok Nishad
    पिथौरा

    पिथौरा: कोर्ट परिसर में आदिवासी युवक से मारपीट और जातिसूचक गाली देने का आरोप।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिथौरा: किशनपुर हत्याकांड (ANM) मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत।

    28/05/2026

    रायगढ़: पुलिस ने नाबालिगों को नशे का Solution बेचने वाले 1 आरोपी को दबोचा।

    28/05/2026

    बसना: पीएम श्री स्वामी आत्मानंद विद्यालय बसना में प्रवेश शुरू, 30 जून तक होंगे एडमिशन।

    28/05/2026

    बसना: Diesel और खाद के लिए भटक रहे अन्नदाता, मोक्ष कुमार प्रधान ने उठाए सवाल।

    28/05/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.