बसना(जीतयादव)।शासकीय प्राथमिक शाला आदर्श नगर बसना में कार्यरत प्रधान पाठक नंदकुमार साहू के सेवानिवृत्ति अवसर पर भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों की मौजूदगी में हुआ सम्मान, यादगार रहा सेवानिवृत्ति समारोह।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं नमिता मिश्रा द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके पश्चात संकुल समन्वयक त्रिकांत बाघ ने नंदकुमार साहू के शिक्षकीय जीवन का विस्तृत परिचय देते हुए उनके कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर हीराधर साव, अशोक यादव, दमयंती साव, मनीषा कुमार, कामायनी दास, बैजयंती नंद, लिलेंद्री तांडी, टीकमचंद त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षकों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके साथ बिताए अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों में अरेकेल से हीराधर साव, प्रेमचंद साव, रत्ना कर, सरिता सिदार, टिकरापारा से कामायनी दास, रुपेश साव, आशीष साव, गीतांजलि, छांदनपुर से नमिता मिश्रा, विभूति भूषण प्रधान, आदर्श नगर बसना से बैजयंती नंद, अरेकेलडीपा से अपर्णा बारीक, आश्रम शाला बसना से अतिका दानी, सुरेखा सागर, पूर्व माध्यमिक शाला बसना से मनीषा कुमार, अशोक यादव, टीकमचंद त्रिपाठी, दमयंती साव, लिलेंद्री तांडी सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
इस दौरान सेवानिवृत्ति प्रधान पाठक नंदकुमार साहू को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय में बिताया गया समय उनके जीवन का सबसे अमूल्य अनुभव रहेगा।कार्यक्रम का संचालन प्रेमचंद साव ने किया, जबकि अंत में आभार प्रदर्शन हीराधर साव द्वारा किया गया।



