बसना(जीतयादव)। सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल जगदीशपुर में विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय संस्कृति और परंपराओं की समृद्ध झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल में नृत्य, नाटक और प्रदर्शनी के जरिए छात्रों ने दिखाई भारतीय संस्कृति की झलक।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. संगीता श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि डॉ. तुषार कांति नायक तथा पादरी रेव. बेंजामिन नंद की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान स्कूल परिसर में सांस्कृतिक गतिविधियों का रंगारंग आयोजन किया गया।
![]()
समारोह की शुरुआत संबलपुरी नृत्य से हुई, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके बाद इंटर हाउस नाटक प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने भारतीय धरोहर और संस्कृति के विभिन्न पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। फोक डांस और पारंपरिक चित्रकला प्रदर्शनी ने कार्यक्रम को और आकर्षक बना दिया।
विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक विषयों पर प्रभावशाली भाषण भी दिए, जिनकी अतिथियों ने सराहना की। मुख्य अतिथि डॉ. संगीता श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में आयुर्वेद और सांस्कृतिक विरासत के महत्व पर प्रकाश डाला, वहीं अन्य अतिथियों ने भी छात्रों को अपनी परंपराओं से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।
![]()
कार्यक्रम में पारंपरिक भोजन स्टॉल भी लगाए गए, जहां विभिन्न क्षेत्रों के व्यंजनों का सभी ने आनंद लिया। अंत में अतिथियों को विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई पारंपरिक चित्रकला भेंट की गई।सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल जगदीशपुर के प्राचार्य विजय दास ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम होते हैं।



