बसना(जीतयादव)। भारत सरकार उर्वरक मंत्रालय के निर्देशानुसार जिले में यूरिया वितरण में अनियमितता पाए जाने पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। 16 मार्च से 29 मार्च 2026 के बीच पॉस मशीन के माध्यम से अनियमित रूप से उर्वरक वितरण करने के मामले में जिले के 12 कृषि सेवा केन्द्रों के लाइसेंस 21 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।
यूरिया वितरण में अनियमितता पाए जाने पर 21 दिन की सस्पेंशन, किसानों से सतर्क रहने की अपील।
उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने बताया कि संबंधित केंद्रों द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए यूरिया वितरण किया गया, जिससे पारदर्शिता प्रभावित हुई। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है।

जिन कृषि सेवा केन्द्रों पर कार्रवाई हुई है, उनमें कृषि सेवा केन्द्र बंसुला, पवन देवांगन कृषि केन्द्र भीमखोज, सिन्हा कृषि केन्द्र खम्हरिया, श्री हरि कृषि केन्द्र बागबाहरा, श्री गणेश कृषि केन्द्र बागबाहरा, महेश ट्रेडिंग कम्पनी बसना, रितेश पटेल कृषि सेवा केन्द्र बरेकेल, रोशन अग्रवाल भंवरपुर, सिंधु कृषि सेवा केन्द्र बंसुला, शिव ट्रेडर्स बसना, सम्लेश्वरी कृषि सेवा केन्द्र परसकोल और शंकर टेक्सटाइल भंवरपुर शामिल हैं।
![]()
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि यूरिया उर्वरक लेते समय अनिवार्य रूप से पॉस मशीन में अंगूठा लगाकर ही खरीदारी करें, ताकि वितरण में पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोका जा सके।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी यदि किसी केंद्र द्वारा नियमों का उल्लंघन किया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



