महासमुंद(जीतयादव)।अवैध महुआ शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खल्लारी थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम बीकेबाहरा स्थित डामर प्लांट के पास छापेमारी की, जहां से अवैध महुआ शराब बरामद की गई।
बीकेबाहरा डामर प्लांट के पास अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस की रेड, आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से राकेश कुमार नागवंशी (45 वर्ष) निवासी बीकेबाहरा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से करीब 4000 ml (4 लीटर) अवैध महुआ शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत लगभग 800 रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 44/26 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(1) में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा लगातार निगरानी और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके।



