बसना(जीतयादव)। भारतीय जनता पार्टी मंडल भंवरपुर की विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी भाजपा स्थापना दिवस और डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई।बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की।साथ ही बूथ स्तर तक सेवा कार्य और जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया।
भाजपा मंडल की बैठक में स्थापना दिवस और अंबेडकर जयंती को धूमधाम से मनाने की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक की शुरुआत भाजपा मंडल अध्यक्ष डेविड चौधरी ने प्रस्तावना के साथ की। उन्होंने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस और 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती संगठन के लिए बेहद महत्वपूर्ण अवसर हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि इन अवसरों पर बूथ स्तर तक सेवा कार्य और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाए, ताकि पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुँचे।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा मंडल प्रभारी ओमप्रकाश चौधरी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा डॉ. अंबेडकर के समरसता समाज के सपने को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने निर्देश दिया कि स्थापना दिवस पर प्रत्येक घर में पार्टी का झंडा लगाया जाए और अंबेडकर जयंती पर बस्तियों में जाकर बाबा साहेब के योगदान को याद किया जाए।
![]()
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की गई। इसके तहत 5 अप्रैल को स्वच्छता दिवस, 6 अप्रैल को प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ पर ध्वजारोहण एवं मिष्ठान वितरण, 7 अप्रैल को सक्रिय सदस्य सम्मेलन और 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, संगोष्ठी तथा सेवा बस्तियों में स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। साथ ही जनसंपर्क अभियान के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
इस बैठक में भाजपा मंडल के शिव चौधरी, देवकी दीवान, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मोहित नायक, गिरधारी नायक, रामसिंह नेगी, कौशल करसाल, शिशुपाल पटेल, चंद्रमणि नायक, अनु सिदार, धनकुमार साहू और प्रकाश परेश्वर सहित कई पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।



