बसना(जीतयादव)। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) मंडल बसना द्वारा कमल सखी बूथ के अंतर्गत ग्राम खवासपाली में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक मातृशक्ति को संगठन से जोड़ने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाएं घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को बूथ स्तर तक पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाए, ताकि आम जनता को उनका लाभ मिल सके। साथ ही उन्होंने कमल सखी बूथ के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और सशक्त बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों, बूथ स्तर पर कार्यों की समीक्षा और भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा की गई।
![]()
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल महामंत्री सरोज पटेल, कोषाध्यक्ष अमृत चौधरी, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अरुण साहू, भाजपा वरिष्ठ नेता रामनरेश सिंह बघेल सहित ललिता बंजारा, पावती बंजारा, निर्मला बंजारा, नलिनी कठार, पुष्पा प्रधान, आशमती साहू, मायाधर बंजारा, लच्छी राम बंजारा सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।



