पिरदा(जीतयादव)।भारतीय जनता पार्टी अ.ज.जा. मोर्चा के संगठन विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह के निर्देशानुसार तथा जिला अध्यक्ष येतराम साहू की अनुमति और अ.ज.जा. मोर्चा के जिला अध्यक्ष धरम दीवान की अनुशंसा पर नई कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।
भाजपा पिरदा मंडल में मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान के मार्गदर्शन में नियुक्तियां, कार्यकर्ताओं में उत्साह।
यह घोषणा पिरदा मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु प्रधान के मार्गदर्शन में की गई, जिसमें मोर्चा के विभिन्न पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन ने उम्मीद जताई है कि नई टीम के गठन से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही यह भी माना जा रहा है कि इन नियुक्तियों से बूथ स्तर तक संगठन की पकड़ और मजबूत होगी तथा स्थानीय मुद्दों पर बेहतर तरीके से काम किया जा सकेगा।

भाजपा पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि यह नियुक्तियां संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। आने वाले समय में यह टीम समाज के सभी वर्गों तक पहुंच बनाकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। इसके साथ ही युवाओं और नए कार्यकर्ताओं को भी संगठन से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।



