रायपुर(जीतयादव)।महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा पिंक पेट्रोल यूनिट के माध्यम से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत महिलाओं से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या उत्पीड़न की घटना को हल्के में न लें और न ही चुप रहें।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोल यूनिट पुलिस की पहल, 94792-10932 हेल्पलाइन जारी।
पुलिस ने कहा है कि यदि किसी महिला या युवती के साथ किसी भी स्तर पर छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न होती है, तो वे तुरंत पिंक पेट्रोल यूनिट के हेल्पलाइन नंबर 94792-10932 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
![]()
पुलिस प्रशासन का कहना है कि महिलाओं की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और ऐसी किसी भी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। पिंक पेट्रोल यूनिट की टीम हमेशा तत्पर रहती है और जरूरत पड़ने पर मौके पर पहुंचकर पीड़ित को सहायता प्रदान करती है।

पुलिस ने क्षेत्र की महिलाओं और बालिकाओं से जागरूक रहने और किसी भी प्रकार की गलत गतिविधि की जानकारी तुरंत देने की अपील की है, ताकि समय रहते कार्रवाई कर सुरक्षित माहौल बनाया जा सके।




