Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: महतारी वंदन की किस्त के साथ महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर पर भी चर्चा हो : मोक्ष कुमार प्रधान।

    10/08/2026

    बसना: अरेकेल स्कूल में ‘पर्यावरण प्रहरी’ अभियान, बच्चों ने सीखा स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का पाठ।

    10/08/2026

    महासमुंद: शीतली नाला चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पूरा सामान बरामद।

    10/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 10
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»बागबाहरा»बागबाहरा: टेमरी (अ) संकुल की बैठक में छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा।
    बागबाहरा

    बागबाहरा: टेमरी (अ) संकुल की बैठक में छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad10/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    बैठक sankul meeting
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बागबाहरा(जीतयादव)।संकुल टेमरी (अ) में शासकीय विद्यालयों के समग्र विकास और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति को ध्यान में रखते हुए संकुल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्राचार्य मदन पटेल और संकुल समन्वयक राधेश्याम निराला के मार्गदर्शन में आयोजित हुई, जिसमें संकुल अंतर्गत सभी विद्यालयों के प्रधानपाठक और शिक्षक उपस्थित रहे।

    logo
    बैठक में छात्रवृत्ति, अपार आईडी निर्माण और केंद्रीकृत परीक्षा की तैयारी को लेकर शिक्षकों को दिए गए आवश्यक निर्देश।

    बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों से संबंधित विभिन्न शासकीय योजनाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की समीक्षा करना था। इस दौरान सबसे पहले छात्रवृत्ति योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने सभी विद्यालयों को निर्देश दिया कि पात्र विद्यार्थियों के आवेदन समय पर पूर्ण कर पोर्टल में प्रविष्टि सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी विद्यार्थी योजना के लाभ से वंचित न रह सके।

    logo

    बैठक में अपार आईडी (APAAR ID) निर्माण की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। शिक्षकों को निर्देशित किया गया कि जिन विद्यार्थियों की अपार आईडी अभी तक नहीं बनी है, उनकी आईडी जल्द तैयार कर पोर्टल में अपडेट की जाए।

    logo1

    इसके साथ ही विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया को भी प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। शिक्षकों से कहा गया कि वे अभिभावकों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराएं, ताकि विद्यार्थियों को भविष्य में शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    बैठक में आगामी केंद्रीकृत परीक्षा को लेकर भी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा की तैयारी, प्रश्नपत्रों की गोपनीयता, परीक्षा संचालन की व्यवस्था और मूल्यांकन प्रक्रिया को लेकर शिक्षकों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

    बैठक के अंत में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, नवाचार गतिविधियों और विद्यालय विकास से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई। शिक्षकों से अपेक्षा की गई कि वे निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करें।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 3.160 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

    26/07/2026

    महासमुंद: जुआ अड्डे पर बागबाहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार।

    15/07/2026

    महासमुंद: बागबाहरा चखना सेंटर चाकूबाजी मामले का अंतिम आरोपी शिवा मांझी गिरफ्तार।

    27/06/2026

    बागबाहरा: कोमाखान में अवैध शराब सिंडिकेट पर पुलिस का शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    19/06/2026

    बागबाहरा: चखना सेंटर में चाकूबाजी के 2 मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़े।

    19/06/2026

    बागबाहरा: अवैध महुआ शराब बेचते युवक को पुलिस ने दबोचा, 7 लीटर शराब जब्त।

    19/06/2026
    टॉप पोस्ट
    बागबाहरा

    महासमुंद: गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 3.160 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    बागबाहरा

    महासमुंद: जुआ अड्डे पर बागबाहरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 जुआरी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    बागबाहरा

    महासमुंद: बागबाहरा चखना सेंटर चाकूबाजी मामले का अंतिम आरोपी शिवा मांझी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: बंसुला डीपा में आज से सजेगा दो दिवसीय श्री जगन्नाथ झूलन रथयात्रा एवं सावन झूला महोत्सव।

    08/08/2026

    बसना: महतारी वंदन की किस्त के साथ महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर पर भी चर्चा हो : मोक्ष कुमार प्रधान।

    10/08/2026

    बसना: अरेकेल स्कूल में ‘पर्यावरण प्रहरी’ अभियान, बच्चों ने सीखा स्वच्छता और कचरा प्रबंधन का पाठ।

    10/08/2026

    महासमुंद: शीतली नाला चोरी का खुलासा, 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार; पूरा सामान बरामद।

    10/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.