Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: सांकरा बाजार के पास खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस।

    07/09/2026

    बसना: बरिहापाली मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार जलपुर निवासी दो लोगों की मौत।

    07/09/2026

    बसना: पीएम श्री सेजेस बसना में हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस।

    06/09/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 7
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: प्राचार्यों की छात्रवृत्ति संबंधी बैठक संपन्न, पात्र विद्यार्थियों को लाभ दिलाने पर जोर।
    सरायपाली

    सरायपाली: प्राचार्यों की छात्रवृत्ति संबंधी बैठक संपन्न, पात्र विद्यार्थियों को लाभ दिलाने पर जोर।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad07/03/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    बैठक spl me meeting
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)।विकासखण्ड स्तर पर समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों की छात्रवृत्ति संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मिलने वाली विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा छात्रवृत्ति आवेदन और वितरण प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करना रहा।

    बैठक में छात्रवृत्ति आवेदन की प्रगति की समीक्षा, समय-सीमा में ऑनलाइन प्रविष्टि करने के दिए निर्देश।

    बैठक की अध्यक्षता विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल ने की, जबकि सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान अधिकारियों ने प्राचार्यों को छात्रवृत्ति से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा विद्यार्थियों के हित में विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ पात्र विद्यार्थियों तक समय पर पहुंचाना सभी विद्यालयों की जिम्मेदारी है।

    छात्रवृत्ति ke liye spl me meeting

    अधिकारियों ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विद्यालयों में अध्ययनरत पात्र विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराकर ऑनलाइन पोर्टल में दर्ज कराएं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी पात्र विद्यार्थी को छात्रवृत्ति से वंचित न रहने दिया जाए और आवेदन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए।

    logo2

    बैठक के दौरान छात्रवृत्ति आवेदन से संबंधित आने वाली तकनीकी एवं अन्य समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। प्राचार्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए विभिन्न सुझाव दिए, जिनके आधार पर समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि यदि किसी विद्यालय को आवेदन प्रक्रिया में कठिनाई आती है तो विकासखण्ड कार्यालय से सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

    bharat logo

    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी विद्यालय नियमित रूप से छात्रवृत्ति आवेदन की प्रगति की जानकारी विकासखण्ड कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन की सतत निगरानी की जा सके।

    इस अवसर पर विकासखण्ड के विभिन्न शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के हित में छात्रवृत्ति योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने का संकल्प लिया। बैठक के अंत में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल ने सभी प्राचार्यों से विद्यार्थियों के हित में योजनाओं का सही और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: मुधा प्राथमिक शाला में नेवता भोज के साथ मनाया अनुष्का का तीसरा जन्मदिन।

    23/08/2026

    सरायपाली: 78 हजार की नकबजनी का खुलासा, पड़ोसी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।

    23/08/2026

    सरायपाली: नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा।

    22/08/2026

    सरायपाली: अवलाचक्का में किराना दुकान में शराब बेचने पर 2 साल की सजा, 50 हजार जुर्माना।

    15/08/2026

    सरायपाली: खपरीडीह में सरायपाली पुलिस की छापेमारी, 11.280 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    14/08/2026

    सरायपाली: भूथिया स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती साइकिल का वितरण।

    14/08/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: मुधा प्राथमिक शाला में नेवता भोज के साथ मनाया अनुष्का का तीसरा जन्मदिन।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: 78 हजार की नकबजनी का खुलासा, पड़ोसी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    सांकरा: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के अंतर्गत गांजा तस्करी व पुलिस पर हमले करने वाले आरोपी गिरफ्तार।

    05/02/2026

    बसना: बरिहापाली मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार जलपुर निवासी दो लोगों की मौत।

    07/09/2026

    सांकरा: 12.5 किलो गांजा के साथ 7 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    26/04/2026

    महासमुंद: चोरी करने वाला शातिर चोर 24 घंटे में गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद।

    16/03/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    September 2026
    MTWTFSS
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930 
    « Aug    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.