Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रायपुर: ‘प्रोजेक्ट सहारा’ के तहत 1,739 दिव्यांगजनों को मिले आधुनिक सहायक उपकरण।

    04/08/2026

    महासमुंद: धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत तकनीकी सहयोगी संस्थाओं से 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित।

    04/08/2026

    सरायपाली: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर सर्व आदिवासी समाज की बैठक संपन्न।

    04/08/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 4
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»महासमुंद: ANTF की बड़ी कार्रवाई,12 घंटे में 187 किलो गांजा जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार।
    महासमुंद

    महासमुंद: ANTF की बड़ी कार्रवाई,12 घंटे में 187 किलो गांजा जब्त, 6 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad18/02/2026Updated:18/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    ANTF pol
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    महासमुंद(जीतयादव)।नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत महासमुंद ANTF ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मात्र 12 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर कुल 187.009 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 93 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इस दौरान कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें उत्तरप्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के निवासी शामिल हैं।

    pol2

    विषय सूची

    Toggle
    • पशु आहार में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, ANTF ने नाकाम की तस्करी।
    • बागबाहरा में स्कूटी से गांजा तस्करी
    • खल्लारी में बाइक सवार गिरफ्तार
    • 2026 में अब तक की बड़ी उपलब्धि
    पशु आहार में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, ANTF ने नाकाम की तस्करी।

    थाना कोमाखान क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर ANTF ने एक टाटा ट्रक (क्रमांक UP60 CT5791) को घेराबंदी कर रोका। जांच में पशु आहार के अंदर छिपाकर रखा गया 140 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब 70 लाख रुपये है। इस मामले में बिहार निवासी रविशंकर यादव और उत्तरप्रदेश निवासी सुनील चौहान को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से ट्रक, मोबाइल फोन और नकदी समेत कुल 86 लाख से अधिक की सामग्री जब्त की गई।

    logo
    बागबाहरा में स्कूटी से गांजा तस्करी

    दूसरी कार्रवाई थाना बागबाहरा क्षेत्र में की गई, जहां बिना नंबर स्कूटी में गांजा ले जा रहे दो युवकों को पकड़ा गया। आरोपियों के पास से 23.300 किलो गांजा (कीमत लगभग 11.65 लाख रुपये) बरामद हुआ। इस मामले में पुष्पेंद्र साहू और योमेश यादव को गिरफ्तार किया गया है।

    खल्लारी में बाइक सवार गिरफ्तार

    तीसरी कार्रवाई थाना खल्लारी क्षेत्र में की गई, जहां एक मोटरसाइकिल (OD03AB3511) से गांजा ले जा रहे दो युवकों को पकड़ा गया। इनके पास से 23.790 किलो गांजा (कीमत लगभग 12 लाख रुपये) बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक यादव और दीपक चंदन शामिल हैं।

    logo
    2026 में अब तक की बड़ी उपलब्धि

    ANTF व पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक कुल 38 प्रकरणों में 2494.641 किलो गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी कीमत लगभग 12 करोड़ 44 लाख रुपये है। इन मामलों में कुल 100 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 71 आरोपी अन्य राज्यों से हैं।

    पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तस्करों के नए-नए तरीकों को लगातार नाकाम किया जा रहा है और जिले में नशे के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगा।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत तकनीकी सहयोगी संस्थाओं से 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित।

    04/08/2026

    महासमुंद: श्री अन्न मिलेट्स पर कार्यशाला, पद्म श्री डॉ. खादर वली ने किसानों से किया संवाद।

    03/08/2026

    महासमुंद: ‘नशा मुक्त युवा और विकसित भारत संकल्प’ अभियान, युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प।

    03/08/2026

    बसना: जिला पंचायत महासमुंद में जनहित के मुद्दे गूंजे, मोक्ष कुमार प्रधान ने शिक्षा और कृषि विभाग पर उठाए सवाल।

    01/08/2026

    महासमुंद: VSK app में ऑनलाइन अटेंडेंस से वेतन भुगतान के आदेश पर शिक्षक संघ ने जताई आपत्ति।

    30/07/2026

    सारंगढ़: माधोपाली के लात नाला हादसे का दर्दनाक अंत, चार दिन बाद कार समेत मिले दंपति के शव।

    30/07/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत तकनीकी सहयोगी संस्थाओं से 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: श्री अन्न मिलेट्स पर कार्यशाला, पद्म श्री डॉ. खादर वली ने किसानों से किया संवाद।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: ‘नशा मुक्त युवा और विकसित भारत संकल्प’ अभियान, युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    महासमुंद: ‘नशा मुक्त युवा और विकसित भारत संकल्प’ अभियान, युवाओं ने लिया नशामुक्ति का संकल्प।

    03/08/2026

    रायपुर: ‘प्रोजेक्ट सहारा’ के तहत 1,739 दिव्यांगजनों को मिले आधुनिक सहायक उपकरण।

    04/08/2026

    महासमुंद: धरती आबा-जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत तकनीकी सहयोगी संस्थाओं से 10 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित।

    04/08/2026

    सरायपाली: विश्व आदिवासी दिवस की तैयारी को लेकर सर्व आदिवासी समाज की बैठक संपन्न।

    04/08/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    August 2026
    MTWTFSS
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31 
    « Jul    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.