बसना(जीतयादव)। भारतीय जनता पार्टी महासमुंद जिला कार्यसमिति में मनमीत सिंह छाबड़ा (रिक्की) की सदस्य के रूप में नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
मनमीत सिंह छाबड़ा बने भाजपा महासमुंद जिला कार्यसमिति सदस्य, संगठन में खुशी की लहर।
मनमीत सिंह छाबड़ा लंबे समय से भाजपा की नीतियों और विचारधारा के प्रति निष्ठावान रहते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे सामाजिक सरोकारों, जनसेवा तथा संगठन विस्तार से जुड़े अनेक कार्यक्रमों में लगातार सहभागिता करते रहे हैं। सांसद प्रतिनिधि के रूप में भी वे क्षेत्र की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि मनमीत सिंह छाबड़ा के अनुभव और कार्यशैली से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में उन्हें अहम योगदान मिलेगा।
नियुक्ति के बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने मनमीत सिंह छाबड़ा को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। सभी ने विश्वास जताया कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए कार्यकर्ताओं को संगठित करने और जनसेवा के कार्यों को नई गति देंगे।
![]()
इस अवसर पर मनमीत सिंह छाबड़ा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे भाजपा की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे।




