महासमुंद(जीतयादव)।जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स(ANTF) एवं जिला महासमुंद पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में नारकोटिक्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध मामलों में एंड टू एंड विवेचना करते हुए पूरे सप्लाई चैन पर कार्यवाही कर तस्करी नेटवर्क को तोड़ा गया है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स(ANTF) और जिला पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही में कुल 08 अलग-अलग प्रकरणों में 27 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी विधिसम्मत कार्यवाही की गई है। इन सभी मामलों में लगभग 1582 किलोग्राम से अधिक गांजा एवं 146 नग नशीला सिरप जब्त किया गया है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब 8 करोड़ रुपए से अधिक बताई जा रही है।
सिंघोड़ा थाना क्षेत्र की कार्रवाई
प्रकरण क्रमांक 97/2025 में पुलिस ने 50 किलो गांजा (कीमत 25 लाख) जब्त कर कुशल सिंह (उरई, जालौन यूपी) को गिरफ्तार किया, जबकि गांजा मंगाने वाला राघवेन्द्र सिंह राजपूत भी गिरफ्तार हुआ।इसी तरह प्रकरण 01/2026 में 26 किलो गांजा (13 लाख) के साथ मुर्सीद खान (महासमुंद) एवं सागर सावडे (पुणे) को पकड़ा गया तथा बैकवर्ड लिंक में समित मलिक (उड़ीसा) का नाम सामने आया।प्रकरण 06/2025 में 146 नग नशीला सिरप जब्त कर देवाशीश देवांगन और लव सोनी को गिरफ्तार किया गया, वहीं सिरप देने वाला राकेश ताण्डी (उड़ीसा) पकड़ा गया।
तुमगांव, बसना और कोमाखान क्षेत्र
तुमगांव थाना में 4.930 किलो गांजा के साथ योगेन्द्र यादव और सागर धीवर गिरफ्तार हुए, जबकि फॉरवर्ड लिंक में ओमप्रकाश रात्रे तथा बैकवर्ड लिंक में एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल पाया गया।बसना थाना (ANTF) क्षेत्र में दो मामलों में कुल 32 किलो से अधिक गांजा जब्त कर रौनिक बघेल, हेमराज सिंह ठाकुर और उत्तम दास (उड़ीसा) को गिरफ्तार किया गया।
कोमाखान की बड़ी सफलता
कोमाखान थाना क्षेत्र में दो बड़े मामलों में क्रमशः 520 किलो (2.60 करोड़) और 950 किलो गांजा (4.75 करोड़) जब्त कर महाराष्ट्र एवं उड़ीसा से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स(ANTF) और जिला पुलिस ने भंडाफोड़ किया गया। इस मामले में सागर बाघ, संजीव अहिरे, सुशील दाभाडे़, अक्षय भोरजे, शुभम आउटे सहित कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, वहीं गांजा देने वाला रंजन दुर्गा (कालाहांडी, उड़ीसा) और व्यवस्था कराने वाला प्रदीप मुसदवले (महाराष्ट्र) मुख्य सरगना के रूप में सामने आए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह सम्पूर्ण कार्यवाही एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स(ANTF) एवं जिला महासमुंद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई है। नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके और जिले में अपराध मुक्त वातावरण बनाया जा सके।





