Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सरायपाली: पुलिस ने नाकाम की लूट की साजिश, मेडिकल संचालक को निशाना बनाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार।

    30/06/2026

    बसना: कांजी हाउस को फिर से शुरू करने की मांग, पार्षद मनोज गहेरवाल ने सीएमओ को सौंपा आवेदन।

    30/06/2026

    बसना: भाजपा की डिजिटल प्लेटफॉर्म कार्यशाला, संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने पर मंथन।

    30/06/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 1
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»सरायपाली»सरायपाली: सामाजिक सहभागिता अंतर्गत माता उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।
    सरायपाली

    सरायपाली: सामाजिक सहभागिता अंतर्गत माता उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad28/01/2026Updated:28/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    सामाजिक spl 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    सरायपाली(जीतयादव)।सरायपाली में सामाजिक सहभागिता के अंतर्गत पालक, शिक्षक, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की सहभागिता से माता उन्मुखीकरण प्रशिक्षण सह कार्यशाला का सफल आयोजन शासकीय हाई स्कूल बाराडोली में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी हरिश्चंद्र पटेल (अध्यक्ष, जनपद पंचायत सरायपाली) रहीं, जबकि अध्यक्षता कैलाश साहू (सरपंच, ग्राम पंचायत बाराडोली) ने की।

    सामाजिक spl 2

    विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती उषा लाल कुमार पटेल (सभापति, महिला एवं बाल विकास, जनपद पंचायत सरायपाली), डॉ. प्रकाश पटेल (भाजपा मंडल महामंत्री सरायपाली), दण्डधर साव (मंडल अध्यक्ष केदुवां), श्री ब्रजबंधु मिश्र (वरिष्ठ नागरिक, बाराडोली – भारत माता मूर्ति दाता), श्री प्रेमलाल साहू (उप सरपंच प्रतिनिधि बाराडोली), श्री एन.पी. मांझी (सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बाराडोली), श्री साधुराम साहू (वरिष्ठ नागरिक), डॉ. सुभाष साव (शिक्षाविद एवं योग शिक्षक) उपस्थित रहे।

    सामाजिक spl 3

    सामाजिक सहभागिता में माताओं की सक्रिय सहभागिता से शिक्षा को सशक्त बनाने पर दिया गया जोर।

    कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। तत्पश्चात ज्ञान की देवी मां सरस्वती को तिलक एवं चंदन अर्पित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। स्वागत गीत श्रीमती तेज कुमारी भोई (व्याख्याता, बाराडोली) द्वारा प्रस्तुत किया गया। प्रतिवेदन सह उद्बोधन बीआरसी श्री देवानंद नायक द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने शिक्षा विभाग की विभिन्न सामाजिक सहभागिता योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

    सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम को रंगारंग बनाने हेतु सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में स्वागत नृत्य, अरपा पैरी के धार, हम भारत के हैं (देशभक्ति गीत), मां सरस्वती वंदना एवं संबलपुरी नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिन्हें शासकीय उच्च प्राथमिक शाला रिमजी के बच्चों ने प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

    सामाजिक spl 4

    सामाजिक सहभागिता कार्यशाला में विभिन्न विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।एनईपी 2020 पर श्रीमती वर्षा नंद (सहायक शिक्षक, बानीगिरोला),नवाचार/नवाजतन पर श्रीमती योगिता प्रधान (सहायक शिक्षक, पंडापारा),अंगना में शिक्षा परश्रीमतीनिरुपमा देवता (सहायक शिक्षक, कन्या आश्रम चट्टीगिरोला),जादुई पिटारा पर श्रीमती शीला विश्वास (प्रधान पाठक, मुधा),सामुदायिक सहभागिता पर श्री सुंदर लाल डडसेना (सहायक शिक्षक, डूडूमचुवां),बालवाड़ी पर श्रीमती अंजू पटेल (प्रधान पाठक, कसडोल),एफएलएन पर श्रीमती ज्योति प्रधान (प्रधान पाठक, पैकिन),गतिविधि आधारित शिक्षा पर श्री योगेश साहू (सहायक शिक्षक, कसडोल),नवोदय, प्रयास एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं पर श्री ओम प्रकाश साव (शिक्षक, रिमजी),इको क्लब पर श्री दुर्वादल दीप (प्रधान पाठक, सिरशोभा) तथा महिला सशक्तिकरण विषय पर श्रीमती बनमोती भोई (प्रधान पाठक, बोडेसरा) ने प्रशिक्षण प्रदान किया।

    bharat logo

    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं को विद्यालयीन शिक्षा में उनकी सामाजिक सहभागिता, बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण के लिए जागरूक करना रहा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण पुरस्कार प्राप्त शिक्षक श्री रमाकांत पात्र, श्री ओम प्रकाश साव, श्री प्रदीप कुमार पटेल, श्रीमती प्रमिला पटेल, श्रीमती वर्षा नंद, श्री दयासागर नायक, श्री ऋषि कुमार, श्री शैलेंद्र कुमार नायक को मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं के स्टॉल लगाए गए, जिनका अतिथियों, पालकों एवं माताओं ने अवलोकन किया। माताओं के लिए कुर्सी दौड़, सुई-धागा दौड़, बिंदी लगाओ–चेहरा सजाओ जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें कुर्सी दौड़ में डोलेश्वरी बेहेरा(बाराडोली),सुई-धागा दौड़ में रुक्मणी पटेल(बेलमुंडी) तथा बिंदी लगाओ–चेहरा सजाओ में चंद्रकांति दास (आंगनबाड़ी केंद्र बाराडोली-बी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को मोमेंटो, स्मार्ट पट्टी एवं ताज पहनाकर सम्मानित किया गया।

    shiksha logo

    कार्यक्रम में विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आई माताओं ने सक्रिय सहभागिता की। वक्ताओं ने बच्चों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छता, पोषण, नैतिक मूल्य, बालिका शिक्षा तथा घर-विद्यालय समन्वय पर विस्तार से चर्चा की। माताओं की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए शिक्षा से संबंधित शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

    सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य गोपाल प्रसाद बरिहा, संकुल समन्वयक ऋषि प्रधान, रविशंकर आचार्य, खिरोद्र सोनी, सुशील चौधरी, घनश्याम दास, संजीत पात्र, दुष्यंत पटेल, विद्याधर साहू, प्रदीप सिंह, नेमीचंद भोई, गिरधारी पटेल, गिरधारी लाल पटेल, भोलानाथ नायक, नरेश नायक, अरुण विशाल, श्रवण प्रधान, छबिलाल पटेल, पालसिंह बंजारे, सच्चिदानंद भोई, जय नारायण पटेल, नवीन मिश्रा, भिखारी चरण साहू, मुकेश बारीक, तेजराम पटेल, हेमचंद पटेल, तुलसीदास बर्गे, कैलाश चंद्र पटेल, लाल भूषण पाढ़ी, कृष्ण चंद्र पटेल, राजेश पटेल, पुरुषोत्तम पटेल, बिंदु प्रकाश चौधरी, प्रधान पाठक यशवंत चौधरी, शिक्षक ऋषि कुमार साहू, चंद्रभानु पटेल, हेमंत चौधरी, प्रधान पाठक दयासागर नायक, नांनदाऊ पटेल, सहायक शिक्षक अनसूया पटेल, निर्मल मेहेर, किशन लाल चौधरी का विशेष योगदान रहा।

    सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेंद्र नायक (व्याख्याता, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल केना) ने किया।अंत में आभार प्रदर्शन बीआरसी देवानंद नायक द्वारा किया गया।उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    सरायपाली: पुलिस ने नाकाम की लूट की साजिश, मेडिकल संचालक को निशाना बनाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार।

    30/06/2026

    सरायपाली: डुडूमचुवाँ में 20 सदस्यीय शाला प्रबंधन समिति का गठन, दसमोती राठिया बनीं अध्यक्ष।

    29/06/2026

    सरायपाली: केजुवां में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न।

    29/06/2026

    सरायपाली: बलौदा-बेलमुंडी डायमंड प्रोजेक्ट को मिली बड़ी मंजूरी, शुरू होगी लार्ज डायमीटर ड्रिलिंग।

    29/06/2026

    सरायपाली: ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही 51 किलो गांजा की खेप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    27/06/2026

    सरायपाली: डुडूमचुवाँ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव।

    26/06/2026
    टॉप पोस्ट
    सरायपाली

    सरायपाली: पुलिस ने नाकाम की लूट की साजिश, मेडिकल संचालक को निशाना बनाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: डुडूमचुवाँ में 20 सदस्यीय शाला प्रबंधन समिति का गठन, दसमोती राठिया बनीं अध्यक्ष।

    Ashok Nishad
    सरायपाली

    सरायपाली: केजुवां में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    पिथौरा: सड़क हादसे में मृत राजमिस्त्री के परिवार को ₹26 लाख से अधिक मुआवजा देने का आदेश।

    30/06/2026

    बसना: रिखादादर के खेत में मिला ओडिशा निवासी व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस।

    30/06/2026

    सरायपाली: पुलिस ने नाकाम की लूट की साजिश, मेडिकल संचालक को निशाना बनाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार।

    30/06/2026

    बसना: कांजी हाउस को फिर से शुरू करने की मांग, पार्षद मनोज गहेरवाल ने सीएमओ को सौंपा आवेदन।

    30/06/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    July 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031 
    « Jun    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.