बसना।कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार VB-G RAM G विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत संचालित रोजगार कार्यों का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण जनपद पंचायत बसना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुडेकल में किया गया, जहां अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्यों की गुणवत्ता, मजदूरों की उपस्थिति और योजना के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी (APO) बालकृष्ण चन्द्रा, जनपद पंचायत बसना के कार्यक्रम अधिकारी (PO) प्रेमचंद बंजारे, तकनीकी सहायक कुमारी ज्योति नाग, ग्राम पंचायत कुडेकल के रोजगार सहायक पवन सिदार, मितानिन श्रीमती होमकुंवर सिदार, उपेन्द्र साव, चन्द्रमणी पटेल तथा पंचगण उपस्थित रहे।
VB-G RAM G के तहत ग्राम पंचायत कुडेकल में अधिकारियों ने लिया योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा।
अधिकारियों ने कार्यस्थल पर मजदूरों से सीधे संवाद कर उनके जॉब कार्ड, कार्य विवरण, उपस्थिति रजिस्टर और मजदूरी भुगतान से संबंधित जानकारी ली। निरीक्षण में पाया गया कि VB-G RAM G योजना के तहत मजदूरों को नियमित रूप से रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है और कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालित हो रहे हैं।
अधिकारियों ने ग्राम पंचायत टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीणों को आत्मनिर्भर बनाने और आजीविका सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने निर्देश दिए कि भविष्य में भी कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में विकसित भारत मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को रोजगार और आर्थिक मजबूती मिल सके।
इस निरीक्षण से स्पष्ट हुआ कि ग्राम पंचायत कुडेकल में VB-G RAM G योजना सफलतापूर्वक लागू है, जिससे ग्रामीणों में संतोष और भरोसे का माहौल बना हुआ है।



