बसना(जीतयादव)।बसना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत झगरेनडीही स्थित किरण ऑटो केयर ने अपने स्थापना के 13 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य आयोजन कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। 13वीं वर्षगांठ के अवसर पर शोरूम में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला, जहां ग्राहकों के उत्साह और विश्वास ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

ग्राहकों के भरोसे किरण ऑटो केयर ने रचा बिक्री का नया रिकॉर्ड बना।
वर्षगांठ समारोह का शुभारंभ दोपहर 1 बजे शोरूम परिसर में केक काटकर किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्राहक, शुभचिंतक और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। खास बात यह रही कि 80 से 85 किलोमीटर दूर से भी ग्राहक किरण ऑटो केयर की वर्षगांठ में शामिल होने पहुंचे। पूरे परिसर में उमंग, उत्साह और खुशियों का माहौल बना रहा।

ग्राहकों के लिए 13वीं वर्षगांठ के अवसर पर विशेष ऑफर रखे गए, जिसमें हीरो की सभी स्कूटी पर फुल टंकी पेट्रोल, प्रत्येक वाहन के साथ एक हेलमेट, चांदी की आकर्षक मूर्ति उपहार स्वरूप, मात्र ₹10,000 से डाउन पेमेंट और 90 पैसे की ब्याज दर पर आसान फाइनेंस सुविधा शामिल रही। इन आकर्षक ऑफर्स का असर यह रहा कि दोपहर तक 71 वाहनों की बिक्री हो चुकी थी, जबकि देर शाम तक 100 वाहनों की बिक्री का लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद जताई गई।
इस अवसर पर किरण ऑटो केयर के संचालक श्री मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि बीते 13 वर्षों से उनका प्रयास रहा है कि हर ग्राहक को बेहतर सेवा और संतुष्टि मिले।
कार्यक्रम के समापन पर ग्राहकों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने किरण ऑटो केयर को 13वीं वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



