महासमुंद(जीतयादव)।खेल एवं युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 का आयोजन 23 से 25 दिसंबर 2025 तक बिलासपुर में किया गया। इस महोत्सव में महासमुंद जिले के युवा कलाकारों ने विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया।
12 विधाओं में दिखी जिले के कलाकारों की प्रतिभा
राज्य स्तरीय मंच पर महासमुंद जिले के कलाकारों ने लोकनृत्य, पंथी नृत्य, सुआ नृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार (साइंस मेला), एकांकी नाटक, पारंपरिक वेशभूषा एवं रॉक बैंड सहित कुल 12 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महासमुंद को मिली बड़ी उपलब्धि
खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने जानकारी देते हुए बताया कि—
नवाचार (साइंस मेला) में गरिमा कन्नौजे (पिथौरा) ने दूसरा स्थान प्राप्त किया
कविता लेखन में गुलशन साव (बसना) ने तीसरा स्थान हासिल किया
यह उपलब्धि जिले के लिए गर्व का विषय है।
प्रतिभागी कलाकारों के नाम
चित्रकला – ऋतिक पहारिया
कविता लेखन – गुलशन साव (बसना)
साइंस मेला – गरिमा कन्नौजे (पिथौरा), परिणिता चंद्राकर (महासमुंद)
पारंपरिक वेशभूषा – चांदनी साहू (महासमुंद)
कहानी लेखन – रेशम लाल पटेल (पिथौरा)
वाद-विवाद – डिंपल डड़सेना
दल प्रभारी एवं अधिकारी
दल प्रभारी के रूप में अंजुलि जैन, भूपेंद्र कुमार साहू, योगराज चौहान, शिवम आर्य, कमलेश्वरी ध्रुव, प्रीति साहू, हेमलता साहू, उर्वशी साहू, रूप लाल साहू तथा नोडल अधिकारी दिलीप कुमार लहरे (खेल अधिकारी, पीजी कॉलेज महासमुंद) उपस्थित रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों ने दी बधाई
जिले के कलाकारों की इस उपलब्धि पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सहित अनेक अधिकारियों, शिक्षाविदों एवं प्राचार्यों ने कलाकारों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।







