पिथौरा(जीतयादव)|परम पूज्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती आज दिनांक 18 दिसंबर 2025 को ग्राम जामपाली स्थित देवगंगा फ्यूल्स परिसर में बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस पावन अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा गुरु घासीदास जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया, जिसके पश्चात केक काटकर जयंती उत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन देवगंगा फ्यूल्स जामपाली के संचालक श्री नानजी बाघमारे द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित अतिथियों का पुष्पहार एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर बाबा गुरु घासीदास जी के महान संदेश “मनखे-मनखे एक बरोबर” पर प्रकाश डालते हुए समाज में समानता, भाईचारा एवं मानवता को अपनाने का आह्वान किया गया।
गुरु घासीदास जी ने मानव समानता और सामाजिक समरसता का दिया संदेश
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री जगत देवदास जी (उप सरपंच, जामपाली) ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी ने सामाजिक कुरीतियों, भेदभाव एवं असमानता के विरुद्ध संघर्ष कर समाज को सत्य, अहिंसा और समरसता का मार्ग दिखाया। उनका जीवन आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री पी. आर. पटेल, श्री विजय बंजारे, श्री हीरा जोगी, श्री विक्रम पटेल, श्री पवन ध्रुव, श्री सोमनाथ तोंडेकर, श्री रामेश्वर सोनवानी, श्री प्रीतम यादव, श्री संत राम कुर्रे सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बाबा जी के विचारों को आत्मसात करने और समाज में प्रेम, समानता व सद्भावना को मजबूत करने की अपील की।
कार्यक्रम में देवगंगा फ्यूल्स के समस्त स्टाफ—श्री गोरेलाल मधुकर, सलाम अंसारी, सागर दीवान, अरविंद प्रधान एवं सुभाष कुर्रे की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने बाबा गुरु घासीदास जी के आदर्शों पर चलने एवं समाज में शांति, सद्भाव और समानता बनाए रखने का संकल्प लिया।




