सरायपाली(जीतयादव)। प्रधानमंत्री शक्ति पोषण योजना के अंतर्गत बच्चों को स्वादिष्ट एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से तोरेसिंहा में नेवता भोज का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी डी.एन. दीवान एवं विकासखंड स्रोत केंद्र समन्वयक देवानंद नायक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

नेवता भोज का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला, एवं कन्या उच्च प्राथमिक शाला तोरेसिंहा में किया गया। इस अवसर पर बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज के संभागीय अध्यक्ष (रायपुर संभाग) एवं ग्राम तोरेसिंहा निवासी सम्माननीय गिरधारी साहू ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ मिलकर कार्यक्रम में भाग लिया।
बच्चों को मिला पूर्ण नेवता भोज
नेवता भोज के अंतर्गत सभी छात्र-छात्राओं को चावल, दाल, मिक्स सब्जी, टमाटर चटनी, खीर एवं बूंदी परोसी गई। पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन पाकर बच्चे अत्यंत प्रसन्न नजर आए और खुशी से झूम उठे।
विद्यालय परिवार की गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर रमाकांत पात्रो (प्रधानपाठक, उच्च प्राथमिक), एस. कुल्हाड़ा (वरिष्ठ शिक्षक), ओमप्रकाश छत्रपति (प्रधानपाठक, कन्या उच्च प्राथमिक), संजय भोई, विवेक प्रधान, बालमुकुन्द साहू (प्रधानपाठक, प्राथमिक), संजय प्रधान, मोहिता प्रधान, देवेन्द्र छत्रपति (शिक्षक) एवं संजीत पात्रो (संकुल समन्वयक) सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
बच्चों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ
सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने गिरधारी साहू के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं तथा नेवता भोज के लिए आभार व्यक्त किया।
शिक्षा और संस्कार पर दिया संदेश
इस अवसर पर गिरधारी साहू ने बच्चों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व, कर्तव्यों, प्रेम, भाईचारे एवं शिष्टाचार पर प्रकाश डाला और बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उक्त जानकारी शिक्षा विभाग मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप द्वारा दी गई।





