सरायपाली(जीतयादव)।हिंदुत्व की एकता, सामाजिक समरसता और सनातनी संस्कृति के संरक्षण व प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से नगर सरायपाली में भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन 25 दिसंबर 2025 को किया जा रहा है। इस सम्मेलन में सनातन मूल्यों, सांस्कृतिक जागरूकता और हिंदू समाज की एकजुटता पर केंद्रित संगोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें धर्म, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर विचार रखे जाएंगे।

हिंदुत्व एकता आयोजन को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर स्तर पर संयोजक मंडल का गठन किया गया है। आयोजन समिति में प्रखर अग्रवाल को संयोजक एवं स्वर्णसिंह सलूजा को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं श्रीमती अनिता चौधरी को कार्यक्रम प्रमुख, निखिल कानूनगो को सह-प्रमुख (कार्यक्रम) तथा प्रकाश हमदेव को सहयोगी दायित्व सौंपा गया है।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु महावीर भोई को व्यवस्थापन प्रमुख एवं भरत अग्रवाल को सह-प्रमुख (व्यवस्थापन) बनाया गया है। इनके साथ प्रदीप प्रधान और गुड्डु जायसवाल भी व्यवस्थापन कार्यों में सहयोग करेंगे।आर्थिक प्रबंधन की जिम्मेदारी विपिन उपोवेजा, संजय शर्मा, गुंजन अग्रवाल, विदित धनानिया और चंद्रकुमार पटेल को सौंपी गई है। वहीं सम्मेलन के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु विकास महापात्र, मयंक पाठिग्राही एवं दुर्वादल दीप को प्रचार-प्रसार टोली में शामिल किया गया है।

हिंदुत्व एकता सम्मेलन में प्रख्यात धार्मिक वक्ताओं द्वारा सनातन संस्कृति, हिंदू एकता, सामाजिक समरसता और भारतीय परंपराओं पर सारगर्भित उद्बोधन दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह सम्मेलन समाज में सांस्कृतिक चेतना जागृत करने और युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली सनातन मूल्यों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

आयोजन समिति ने नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी सनातन धर्मावलंबियों से सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। यह सम्मेलन अग्रकुंज, सरायपाली में आयोजित किया जाएगा।



