बसना। राज्य सरकार बेटियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही स्कूलों से उनकी दूरियां मिटाने का कार्य सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से कर रही है। इस योजना से ग्रामीण अंचल की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। योजना के लागू होने से न केवल बालिकाओं की शिक्षा में बाधा बनने वाली दूरी समाप्त हुई है, बल्कि स्कूल छोड़ने की दर में भी उल्लेखनीय कमी आई है।
कक्षा नवमी की 19 छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना के तहत निशुल्क साइकिल वितरित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि श्री कमल नयन प्रधान, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री रामलाल मलिक तथा श्री परमानंद पंडा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गरिमामय वातावरण में किया गया।विद्यालय के प्राचार्य श्री महेश राम साव ने कहा कि “सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिली है, जिससे उनकी नियमित उपस्थिति और शैक्षणिक प्रदर्शन में वृद्धि हो रही है।”

उन्होंने बताया कि इस योजना ने बालिकाओं के आत्मविश्वास और स्वावलंबन को भी बढ़ावा दिया है।इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता श्री जगबंधु तांडी, श्री हितेश मिश्रा, श्री अयोध्या प्रसाद मिश्रा, श्री सत्येंद्र पाल, श्रीमती लिलेश्वरी साहू, श्रीमती नीरा ठाकुर, श्रीमती खीरकुमारी पटेल, सुश्री कामायनी पंडा, एवं कु. किरण साहू उपस्थित रहे।सभी ने छात्राओं को साइकिल वितरण के साथ शुभकामनाएँ दीं और उन्हें आगे बढ़ने तथा शिक्षा में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।




