महासमुंद(जीत यादव)।जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद द्वारा आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 का भव्य आयोजन शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर मंगल भवन, खैरा महासमुंद में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा रहे। साथ ही येतराम साहू जिला अध्यक्ष, देवीचंद राठी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद, हुलसी जितेंद्र चंद्राकर जनपद उपाध्यक्ष, विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
लोक नृत्य एवं एकांकी में जबरदस्त मुकाबला
लोक नृत्य – प्रथम स्थान: एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग, महासमुंद
एकांकी नाटक – प्रथम स्थान: एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग
एकांकी – द्वितीय स्थान: आईटीआई महासमुंद
पंथी नृत्य स्पर्धा
प्रथम स्थान: सत के विरासत, मुडीयाडीह बागबाहरा
द्वितीय स्थान: सत के महिमा, गड़बेड़ा पिथौरा
तृतीय स्थान: महर्षि विद्या मंदिर, महासमुंद
लोक गीत प्रतियोगिता
प्रथम स्थान: पीजी कॉलेज महासमुंद
द्वितीय स्थान: फॉर्चून फाउंडेशन, बागबाहरा
तृतीय स्थान: आईटीआई महासमुंद
रॉक बैंड प्रतियोगिता
प्रथम स्थान: जावेद कुरैशी एवं साथी, बागबाहरा (इरादे द बैंड)
चित्रकला, कविता और कहानी लेखन
प्रथम – ऋतिक पहारिया, महासमुंद
द्वितीय – कुलेश्वर साहू, महासमुंद
तृतीय – अजय कुमार ध्रुव, पीजी कॉलेज
कविता लेखन
प्रथम – गुलशन साव, बसना
द्वितीय – सिंधु जगत
तृतीय – ऋचा चंद्राकर
कहानी लेखन
प्रथम – रेशमलाल पटेल, पिथौरा
द्वितीय – सुषमा साहू, महासमुंद
तृतीय – हेमा साहू, लाफिनखुर्द
वाद-विवाद
प्रथम स्थान: नुसरत फातिमा एवं डिंपल डड़सेना
साइंस मेला प्रतियोगिता
प्रथम – गरिमा कन्नौजे, पिथौरा
द्वितीय – कु. परिणीता चंद्राकर
तृतीय – हिना साहू
पारंपरिक वेशभूषा
प्रथम – चांदनी साहू, लाफिनखुर्द
द्वितीय – हर्षिता दीवान, आईटीआई महासमुंद
तृतीय – श्रेया पाटकर, आईटीआई महासमुंद
सुवा नृत्य
प्रथम स्थान: आईटीआई महासमुंद
आयोजन को सफल बनाने में प्रमुखों का योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, जिला युवा अधिकारी वसुंधरा साहू, खेल अधिकारी दिलीप लहरे, रोहितकोसरिया, सुरेंद्र मानिकपुरी, अवनीश वाणी सहित अनेक शिक्षकों एवं स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।मंच संचालन सुरेंद्र मानिकपुरी एवं हिरेंद्र साहू द्वारा किया गया।अंत में खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन दल को धन्यवाद ज्ञापित किया।





