Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: AIC द्वारा मंगल भवन में दिव्यांगजनों को बांटे गए निःशुल्क सहायक उपकरण।

    26/07/2026

    बसना: जनपद पंचायत बसना में तकनीकी सहायकों के कार्य-विभाजन पर उठे सवाल।

    26/07/2026

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला देवलगढ़ में शाला प्रबंधन समिति का गठन, बच्चों को मिला नया गणवेश।

    26/07/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, July 26
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»महासमुंद»बसना: शासकीय प्राथमिक शाला देवलगढ़ में शाला प्रबंधन समिति का गठन, बच्चों को मिला नया गणवेश।
    महासमुंद

    बसना: शासकीय प्राथमिक शाला देवलगढ़ में शाला प्रबंधन समिति का गठन, बच्चों को मिला नया गणवेश।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad26/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    देवलगढ़ शाला प्रबंधन समिति
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    बसना(जीतयादव)। शासकीय प्राथमिक शाला देवलगढ़ में शिक्षा सत्र के दौरान शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नवगठित समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया गया। समिति के अध्यक्ष पद पर श्रीमती सुमन बंजारा तथा उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती पुष्पलता प्रधान का चयन किया गया।

    ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत स्कूल परिसर में किया गया पौधारोपण, देवलगढ़ में कार्यक्रम में पालकों और जनप्रतिनिधियों की रही सहभागिता।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बच्चों को नई गणवेश प्रदान की गई। नई गणवेश मिलने से विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिवार एवं उपस्थित पालकों ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधे की देखभाल और उसके संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का भाव भी सिखाना जरूरी है।

    इस अवसर पर देवलगढ़ के पूर्व अध्यक्ष शाला विकास समिति हेतराम राठौर, सरपंच प्रतिनिधि खेमराज प्रधान, पंच प्रतिनिधि ताम्रध्वज परमार, पंच प्रतिनिधि सदानंद प्रधान, पंच परदेशी बंजारा, मानसिंह बंजारा, हेमलता बंजारा, पुष्पलता प्रधान, प्रधान पाठक छगन बनर्जी, नाग सर सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के गठन, विद्यार्थियों को नई गणवेश वितरण और पौधारोपण के माध्यम से शिक्षा, पर्यावरण एवं सामुदायिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    महासमुंद: 6 साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

    26/07/2026

    बसना: संस्कार द राइजिंग स्कूल में पद-ग्रहण समारोह सम्पन्न, विद्यार्थियों ने ली नेतृत्व और जिम्मेदारी की शपथ।

    25/07/2026

    महासमुंद: 274 किलो गांजा तस्करी मामले में आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क पुलिस की गिरफ्त में।

    25/07/2026

    महासमुंद: लेडीज पर्स में छिपाकर गांजा तस्करी, महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार।

    25/07/2026

    महासमुंद: कार के सीक्रेट चेंबर से 37.940 किलो गांजा बरामद, बिहार का अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

    25/07/2026

    महासमुंद: पण्डामुंडा, बलांगीर से गांजा उपलब्ध कराने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की एंड-टू-एंड जांच सफल।

    22/07/2026
    टॉप पोस्ट
    महासमुंद

    महासमुंद: 6 साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    बसना: संस्कार द राइजिंग स्कूल में पद-ग्रहण समारोह सम्पन्न, विद्यार्थियों ने ली नेतृत्व और जिम्मेदारी की शपथ।

    Ashok Nishad
    महासमुंद

    महासमुंद: 274 किलो गांजा तस्करी मामले में आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, पूरा नेटवर्क पुलिस की गिरफ्त में।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: कूड़ेकेल स्कूल में छात्राओं को वितरित की गईं साइकिलें, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बढ़ाया बेटियों का उत्साह।

    25/07/2026

    झलप: “मिशन गांव चलो अभियान” के तहत कांग्रेस की बैठक, पंचायत व बूथ कमेटियों का गठन।

    21/03/2026

    बसना: AIC द्वारा मंगल भवन में दिव्यांगजनों को बांटे गए निःशुल्क सहायक उपकरण।

    26/07/2026

    बसना: जनपद पंचायत बसना में तकनीकी सहायकों के कार्य-विभाजन पर उठे सवाल।

    26/07/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    July 2026
    MTWTFSS
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031 
    « Jun    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.