Close Menu
Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र में समर कैंप सम्पन्न, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा।

    10/05/2026

    बसना: चमेली देवी अग्रवाल का निधन, 14 मई को होगी 12वीं एवं पगड़ी रस्म।

    10/05/2026

    महासमुंद: DIET में पाँच दिवसीय बीआरजी प्रशिक्षण सम्पन्न, नई पाठ्यपुस्तकों पर हुआ मंथन।

    10/05/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh VisionChhattisgarh Vision
    Home»पिथौरा»भगतदेवरी: सलडीह में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम, महिला स्वास्थ्य और शिक्षा पर दिया गया जोर।
    पिथौरा

    भगतदेवरी: सलडीह में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम, महिला स्वास्थ्य और शिक्षा पर दिया गया जोर।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad19/09/2025Updated:03/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    स्वस्थ saldih hospital
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    भगतदेवरी। ग्राम सलडीह के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” विषय पर उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा, सशक्तिकरण और परिवार की मजबूती को बढ़ावा देना था। पूरे क्षेत्र में इसे लेकर उत्साह का वातावरण रहा।

    NHAI
    स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार कार्यक्रम  का शुभारंभ मुख्य भारती छोटू अग्रवाल ने किया।

    मुख्य अतिथि भारती छोटू अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि महिला ही परिवार की धुरी है। यदि महिला स्वस्थ है तो पूरा परिवार, समाज और राष्ट्र स्वस्थ एवं सशक्त रहेगा। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी और महिलाओं से अपील की कि वे इन योजनाओं का अधिकतम लाभ लें। उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा और जागरूकता ही महिला सशक्तिकरण की सच्ची कुंजी है।

    logo

    सरपंच गीतांजलि अनुराग प्रधान ने बताया कि पंचायत स्तर पर महिलाओं के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पंचायत की प्राथमिकता है कि हर महिला को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, पोषण और शिक्षा का अवसर मिले। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे पंचायत की योजनाओं में सक्रिय भागीदारी करें और समाज को मजबूत बनाने में सहयोग दें।

    कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। आरएमए डिग्रीलाल भोई ने ग्रामीण जनता को स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयों और समय-समय पर जांच की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी। विनीता ने विशेष रूप से किशोरी बालिकाओं और महिलाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की सलाह दी।

    logo

    इसी कड़ी में आरएचओ रेशम लाल नायक और दिलीप कोसले ने ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने टीकाकरण, कुपोषण मुक्ति अभियान और स्वच्छता पर जोर दिया। एमपीएस दीपक दास ने दवाओं और पोषण योजनाओं का महत्व बताया, वहीं रामेश्वरी मरकाम ने प्रसव पूर्व और प्रसव उपरांत देखभाल की आवश्यकता पर विशेष जानकारी दी।

    Chhattisgarh Vision News Logo
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    पिथौरा: गौ तस्करी का बड़ा खुलासा, 11 बैलों के साथ दो कथित तस्कर पकड़े गए।

    10/05/2026

    पिथौरा: विमलपुर-मेमरा के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत।

    07/05/2026

    पिथौरा: “विकसित कृषि संकल्प अभियान” शुरू, किसान रथ को दिखाई हरी झंडी।

    06/05/2026

    पिथौरा: सुखीपाली में नीलगाय की निर्मम हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार।

    05/05/2026

    पिथौरा: 29-30 अप्रैल को पिथौरा में परशुराम जन्मोत्सव, विधायक पुरंदर मिश्रा रहेंगे मुख्य अतिथि।

    26/04/2026

    पिथौरा: तेंदूपत्ता प्रबंधकों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, लाखों परिवारों की आजीविका पर खतरा।

    26/04/2026
    टॉप पोस्ट
    पिथौरा

    पिथौरा: गौ तस्करी का बड़ा खुलासा, 11 बैलों के साथ दो कथित तस्कर पकड़े गए।

    Ashok Nishad
    पिथौरा

    पिथौरा: विमलपुर-मेमरा के पास भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत।

    Ashok Nishad
    पिथौरा

    पिथौरा: “विकसित कृषि संकल्प अभियान” शुरू, किसान रथ को दिखाई हरी झंडी।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र में समर कैंप सम्पन्न, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा।

    10/05/2026

    बसना: चमेली देवी अग्रवाल का निधन, 14 मई को होगी 12वीं एवं पगड़ी रस्म।

    10/05/2026

    महासमुंद: DIET में पाँच दिवसीय बीआरजी प्रशिक्षण सम्पन्न, नई पाठ्यपुस्तकों पर हुआ मंथन।

    10/05/2026

    पिथौरा: गौ तस्करी का बड़ा खुलासा, 11 बैलों के साथ दो कथित तस्कर पकड़े गए।

    10/05/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    May 2026
    MTWTFSS
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.