सरायपाली(जीतयादव): चेस क्लब सरायपाली (Chess Club Saraipali) के तत्वावधान में रविवार, 07 दिसंबर 2025 को स्थानीय मंदिर स्कूल, सरायपाली में “रैपिड चेस टूर्नामेंट 2025” का सफल आयोजन किया गया। सात रोमांचक राउंड वाले इस टूर्नामेंट में फुलझर अंचल के लगभग 30 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी उत्कृष्ट रणनीतिक क्षमता और त्वरित निर्णय–शक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।
कड़े मुकाबले के बीच तय हुआ विजेता
अंतिम राउंड के बाद घोषित परिणामों में अलिम खान ने शानदार खेल दिखाते हुए कुल 6 अंक बनाकर चैंपियन का खिताब जीता।उतने ही 6 अंक अर्जित करने के बावजूद खिरोद पुरोहित टाई-ब्रेक अंकों के आधार पर उपविजेता रहे।वहीं खिरोद्र सिदार ने 5 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
शीर्ष सात में जगह बनाने वाले अन्य खिलाड़ी—
खिरसिंधु साहू
अजीत मसीह (टॉप रेटेड खिलाड़ी)
राजेश गिरी
ईशान भोई
—ने भी 5-5 अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया।
युवा खिलाड़ियों का उत्साह
टूर्नामेंट में तेजस प्रधान, ऋषभ बुदेक, दीपांशु प्रधान, दीपक पटेल, छबीलाल नायक, सुरज बारिक, अमरदीप, सुमित सिंह, श्यामलाल सिदार, निरंजन साहू, अभिवादन प्रधान, दीक्षा बारिक, प्रणव साहू, बहादर अली, रिया साहू, निहाल बारिक, विवेक शर्मा, अनय अग्रवाल, श्रेष्ठ अग्रवाल, रोशनी बंछोर, पार्थ निषाद समेत कई खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासन, फेयर प्ले और खेलभावना का परिचय दिया। निर्णायक मंडल और चेस क्लब सरायपाली की टीम ने मंदिर स्कूल परिसर में सभी राउंड का सुचारु और पारदर्शी संचालन किया।
पुरस्कार वितरण एवं विशेष सम्मान
विजेताओं को मेडल और पुरस्कार प्रदान किए गए। चेस क्लब ने आगामी समय में और भी बड़े स्तर की शतरंज प्रतियोगिताएँ आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।टूर्नामेंट में अराध्या स्पोर्ट्स एंड स्टेशनरी, सरायपाली द्वारा विशेष पुरस्कार प्रायोजित किए जाने पर आयोजकों ने आभार व्यक्त किया।
विशेष पुरस्कार विजेता
बेस्ट अंडर–17: ईशान भोई
बेस्ट अंडर–15: तेजस प्रधान
बेस्ट अंडर–13: रिया साहू
बेस्ट इन फीमेल: दीक्षा बारिक
बेस्ट चाइल्ड प्लेयर: अभिवादन प्रधान
यंगेस्ट प्लेयर: प्रणव साहू







