सरायपाली(जीत यादव)। शासकीय उच्च प्राथमिक शाला बानीगिरोला में सोमवार को एक विशेष नेवता भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन तहसीलदार श्रीधर पंडा द्वारा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती मंजूषा पंडा के जन्मदिन के शुभ अवसर पर रखा गया।

इस अवसर पर बच्चों के लिए चावल, दाल, सब्जी, छोले, मिक्स वेज, पापड़, सलाद, खीर, चॉकलेट और केला सहित स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। विशेष बात यह रही कि तहसीलदार श्री पंडा, उनकी धर्मपत्नी और सहयोगी स्टाफ ने स्वयं बच्चों को भोजन परोसकर उनका उत्साह बढ़ाया। बच्चे स्वादिष्ट भोजन पाकर आनंदित दिखे।

शाला परिवार की ओर से जन्मदिन का केक काटकर श्रीमती मंजूषा पंडा का जन्मदिन मनाया गया और उनके स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।कार्यक्रम में नोडल प्राचार्य बी.एस. भोई, पी.एस. बंजारे, संस्था प्रमुख प्रतिभा चौधरी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सरपंच श्रीमती सावित्री दास, सरपंच प्रतिनिधि भुवनेश्वर दास, SMC अध्यक्ष नवीन पटेल, नायब तहसीलदार सरायपाली श्री भोय, पटवारी गजेंद्र नायक, पटवारी मजेस भोई सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन वर्षा नंद ने किया। अंत में शाला परिवार ने तहसीलदार श्रीधर पंडा और उनके पूरे परिवार को सहृदयता पूर्वक आयोजित स्वादिष्ट नेवता भोज के लिए धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।



