बसना(जीतयादव)। बसना विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा और सक्रिय राजनीति की पहचान बन चुके जिला पंचायत सदस्य एवं Indian National Congress नेता मोक्ष कुमार प्रधान ने बुधवार को एक ही दिन में 10 अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होकर क्षेत्र में अपनी मजबूत सक्रियता का परिचय दिया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ उनका दौरा देर रात तक लगातार जारी रहा, जहां उन्होंने गांव-गांव पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और सामाजिक, धार्मिक व पारिवारिक आयोजनों में भाग लिया।
धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक आयोजनों में शामिल होकर क्षेत्रवासियों से मिले कांग्रेस नेता मोक्ष कुमार प्रधान।
अपने व्यस्त दौरे के दौरान झगरेंडीह में आयोजित हेमंत ट्रेडर्स के शुभारंभ कार्यक्रम में पहुंचकर उन्होंने व्यापारियों को शुभकामनाएं दीं और स्थानीय व्यवसाय को बढ़ावा देने की बात कही। इसके बाद दलालखार में स्वर्गीय शांतिलाल चौहान के एकादश कार्यक्रम में शामिल होकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

धार्मिक आयोजनों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। चारभाठा, सावित्रीपुर, छुवालीपतेरा, गीधली और बड़े पंधी में आयोजित हरि संकीर्तन महायज्ञ कार्यक्रमों में पहुंचकर उन्होंने पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजनों में मौजूद लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सामाजिक कार्यक्रमों में भी मोक्ष कुमार प्रधान लगातार लोगों के बीच नजर आए। बरबसपुर में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर नवदंपति को शुभकामनाएं दीं, वहीं बसना की सोनी कॉलोनी में आयोजित आशीर्वाद समारोह में पहुंचकर लोगों से मुलाकात की और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

लगातार करीब 14 घंटे तक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनना और हर कार्यक्रम में सक्रिय मौजूदगी दर्ज कराना यह दर्शाता है कि मोक्ष कुमार प्रधान केवल राजनीतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर लोगों से लगातार जुड़े हुए हैं।
इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सेवा करना उनका कर्तव्य है और वे हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहेंगे।



