Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बसना: अरेकेल स्कूल में प्रकाशित हो रही ‘बाल दर्पण’ वॉल मैगजीन, बच्चों को मिल रहा रचनात्मकता का मंच।

    09/10/2026

    बसना: अवैध महुआ शराब बनाने का खुलासा, 75 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    09/10/2026

    महासमुंद: सिरपुर में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, युवक के गले पर कई वार, तीन आरोपी गिरफ्तार।

    09/10/2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Chhattisgarh Vision
    • होम
    • रायपुर
    • महासमुंद
    • पिथौरा
    • बसना
    • सरायपाली
    • बागबाहरा
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायगढ़
    • बस्तर
    • वेब स्टोरी
    • अन्य
    Chhattisgarh Vision
    Home»रायपुर»रायपुर: महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी, 67.38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹632 करोड़।
    रायपुर

    रायपुर: महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी, 67.38 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे ₹632 करोड़।

    Ashok NishadBy Ashok Nishad09/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    महतारी वंदन योजना
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Threads Telegram Copy Link

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 8 अक्टूबर को दुर्ग में आयोजित ‘सेवा सेतु’ कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की 67 लाख 38 हजार 217 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से 632 करोड़ 40 लाख रुपये से अधिक की राशि अंतरित की। इस किस्त के साथ योजना के तहत अब तक जारी कुल सहायता राशि 20,708 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है।

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुर्ग के सेवा सेतु कार्यक्रम में किया महतारी वंदन योजना की राशि का अंतरण, हितग्राहियों को चेक, प्रमाण-पत्र, आवास की चाबी और आयुष्मान कार्ड भी वितरित।

    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को चेक, प्रमाण-पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकानों की चाबियां और आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी रही।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से सशक्त होना पूरे परिवार और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी उद्देश्य से राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कौशल विकास और आजीविका के अवसरों को मजबूत करने की दिशा में काम कर रही है।

    महतारी वंदन योजना के माध्यम से पात्र महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है, जिससे वे अपनी घरेलू जरूरतों को पूरा करने और परिवार से जुड़े खर्चों में योगदान देने में सक्षम हो सकें।

    इस अवसर पर सांसद विजय बघेल, विधायक ललित चंद्राकर, रिकेश सेन और ईश्वर साहू, दुर्ग जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, भिलाई जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, महापौर अलका बाघमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    Ashok Nishad Image
    Ashok Nishad
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram

    Related Posts

    रायपुर: सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी, रायपुर पहुंचकर संगठन को लेकर की चर्चा।

    28/09/2026

    रायपुर: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित।

    26/09/2026

    रायपुर: 67.28 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, राखी से पहले बहनों के खातों में पहुंचा शगुन।

    26/08/2026

    रायपुर: श्रमिक परिवारों के बच्चों को आगे बढ़ने के समान अवसर देना सरकार की प्राथमिकता।

    25/08/2026

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में ग्रीन स्टील को बढ़ावा, 13,840 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त।

    14/08/2026

    रायपुर: महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी, नारी सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण को मिली नई मजबूती।

    08/08/2026
    टॉप पोस्ट
    रायपुर

    रायपुर: सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी, रायपुर पहुंचकर संगठन को लेकर की चर्चा।

    Ashok Nishad
    रायपुर

    रायपुर: भारी बारिश के चलते 26 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित।

    Ashok Nishad
    रायपुर

    रायपुर: 67.28 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त, राखी से पहले बहनों के खातों में पहुंचा शगुन।

    Ashok Nishad
    Editors Picks

    बसना: झगरेनडीह मोड़ के पास अज्ञात कार की जोरदार टक्कर से पल्सर के उड़े परखच्चे, भिखापाली का युवक गंभीर घायल।

    09/10/2026

    महासमुंद: सिरपुर में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, युवक के गले पर कई वार, तीन आरोपी गिरफ्तार।

    09/10/2026

    बसना: अरेकेल स्कूल में प्रकाशित हो रही ‘बाल दर्पण’ वॉल मैगजीन, बच्चों को मिल रहा रचनात्मकता का मंच।

    09/10/2026

    बसना: अवैध महुआ शराब बनाने का खुलासा, 75 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

    09/10/2026
    About Us

    Chhattisgarh Vision एक स्वतंत्र समाचार पोर्टल है, जो छत्तीसगढ़ और देश-विदेश की ताज़ा खबरें, विश्लेषण और जनहित से जुड़ी जानकारी पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक समाचार प्रदान करना है।

    Editor: Ashok Nishad

    Email Us: cgvisionan@gmail.com

    Contact: +91-9977002352

    Address: Mowa, Raipur, Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
    Use Full Pages
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Contact Us
    October 2026
    MTWTFSS
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031 
    « Sep    
    © 2026 Chhattisgarh Vision. All Rights Reserved.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.