बसना(जीतयादव)। थाना बसना पुलिस ने लूट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के महज 2 घंटे के भीतर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई समस्त सामग्री बरामद कर ली है। यह घटना भंवरपुर से शादी समारोह से लौटते समय गढ़पटनी रोड पर हुई थी।
गढ़पटनी रोड पर लूट की वारदात, चांदी की चैन, नकदी और पावर बैंक लूटने वाले दो आरोपी दबोचे।
प्रार्थी राकेश सहिस (25 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 1 सरायपाली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 20 अप्रैल को वह स्कूटी से शादी समारोह से लौट रहा था। इसी दौरान गढ़पटनी रोड स्थित शराब भट्टी के पास दो अज्ञात युवकों ने उसे रोककर पैसे की मांग की और मना करने पर मारपीट कर 500 रुपये नकद, चांदी की चैन और मोबाइल पावर बैंक लूटकर फरार हो गए।
![]()
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बसना पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आकाश पीटर (33 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 11 बसना और मनीष सोनवानी (19 वर्ष) निवासी वार्ड नं. 6 बसना को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर लूटी गई चांदी की चैन, 500 रुपये नकद और पावर बैंक शत-प्रतिशत बरामद कर लिया गया।थाना बसना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से कुछ ही घंटों में सुलझ गया, जिसकी क्षेत्र में सराहना हो रही है।



