रायपुर। किड्ज़ी प्ले-स्कूल साखा देवेंद्र नगर रायपुर में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का दिल जीत लिया।

इस अवसर पर पार्षद एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती कृतिका जैन, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती डॉ. किरण बघेल,श्री पीयूष मिश्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

किड्ज़ी प्ले-स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, गीत एवं अभिनय की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें देखकर उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो उठा। बच्चों के आत्मविश्वास और मंचीय कौशल की सभी अतिथियों ने सराहना की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की नींव होती है और किड्ज़ी जैसे संस्थान बच्चों को रचनात्मक एवं संस्कारयुक्त वातावरण प्रदान कर रहे हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के संचालक श्री पीयूष अग्रवाल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय निरंतर प्रयासरत है।अतिथियों ने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


